1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. KGF Chapter 2 की पहले दिन की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सभी बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड

KGF Chapter 2 की पहले दिन की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सभी बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड

गुरुवार केजीएफ चैप्टर 2 को रिलीज किया गया। मूवी का क्रेज इतना था कि थिएटर पर लोगों की भारी भीड़ पहुंची।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

KGF Chapter 2 Movie Review, Rating and Release Live Updates : साउथ के सुपरस्टार यश ने एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचा दिया है। फिल्म की ओपिंग बेहद ही शानदार रही है। लोगों का थिएटर पर रिएक्शन देखने लायक था। मूवी के फर्स्ट शो को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ थिएटर पहुंची थी। थिएटर से बाहर आते लोगों की जुबान पर मूवी की तारीफ ही सुनने को मिली। बोक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की। केजीएफ चैप्टर 2 की पहली दिन की कमाई 53.95 करोड़ रही। इस तरह हिंदी सिनेमा जगत में ये पहले दिन की कमाई में सबसे आगे निकल चुकी है। इसके साथ ही मूवी ने सभी भाषाओं में पहले ही दिन देश के अंदर करीब 135 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

पढ़ें :- राजपाल यादव का मामला: चेक बाउंस से जेल तक, और क्या है नवीनतम?

फिल्म के हर सीन ने लोगों को अपनी सीट से बांधे रखा। मूवी का रिव्यू करने वालों ने भी केजीएफ चैप्टर 2 को अच्छी रेटिंग दी है। मूवी में अभिनेता यश की एंट्री लोगों को खूब पसंद आई। केजीएफ 2 अपने पहले पार्ट की अपेक्षा की बेहद दमदार है। डॉयरेक्टर प्रशांत कुमार की मेहनत को लोगों ने सराहा है। केजीएफ 2 का क्रेज विदेशों में भी देखने को मिल रहा है।

दिल्ली एनसीआर के थिएटर पर केजीएफ 2 में लोगों की पहले जैसी ही भीड़ देखने को मिल रही है। टिकट काउंटर पर लोगों की भीड़ लगने लगी है। मूवी क्रिटिक तरन आर्दश ने केजीएफ 2 के लिए ट्वीट किया है।

पढ़ें :- India Vs Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने, देखें बड़ा मुकाबला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com