कानपुर। यूपी के कानपुर शहर के बुद्धापार्क में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोगों ने पार्क में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी।
पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल
सूचना पाकर मौके पर फजलगंज अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित बुद्धा पार्क में हुई।