Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. रेगुलर पीरियड्स नहीं आते तो इसे खाइए!

रेगुलर पीरियड्स नहीं आते तो इसे खाइए!

By Avnish 

Updated Date

 नई दिल्ली ।  अगर ऐसी महिला जरूर होती है जिसे उसके पीरियड्स वक्त पर नहीं होते है और ऐसे में वो काफी परेशानी में आ जाती है पर इसके लिए आपको चिंता करने की बात नहीं है क्योंकि यह सिर्फ आपके साथ नहीं हो रहा है बल्कि तकरीबन हर महिला के साथ होता है पर किसी महिला या लड़की को रेगुलर पीरियड्स नहीं आते हैं तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती है। यह अपने आप में एक संकेत है कि महिला का ओवरी ठीक से काम नहीं कर रहा है। क्योंकि पीरियड्स के दौरान महिलाओं का अंडा रिलीज होता है। और यही संकेत होता है कि ओवरी ठीक से काम कर रहा है तभी वह अंडा रिलीज कर रहा है। ओवरी हार्मोन रिलीज करने में एक अहम रोल अदा करती है। जो महिलाएं पीरियड्स और प्रेग्नेंसी को कंट्रोल करने वाली दवा खाती है उनका ओवरी ठीक से काम नहीं करता है। जिनकी वजह से उनका रेगुलर पीरियड्स नहीं होता है। आज हम इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे कुछ आसान से टिप्स देंगे जिसके जरिए आप अपनी ओवरी को हेल्दी रख सकते हैं।

पढ़ें :- करेला के ह फायदे कभी सुना नहीं होगा आपने

रेगुलर पीरियड्स के लिए खाए हेल्दी

कोशिश करें कि आप खाने में हेल्दी चीजे ले जिसमें भरपूर मात्रा में  एंटी-इंफ्लेमेटरी हो। यह ओवरी और गर्भाशय में होने वाले सूजन को कम करके रेगुलर पीरियड्स में मदद करता है। साथ ही डाइट में हल्दी और अदरक खाएं। इन दोनों में एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

जंक और प्रोसेस्ड फूड किसी के लिए लाभकारी नहीं होते है। इनसे दूरी बना लें तो ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि यह हार्मोनल इनबैलेंस में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जैसे सोया चंक्स, मूसली, कॉर्न फ्लेक्स, सॉस, जैम जैसी फूड आइटम न खाए।

इंसुलिन ठीक से काम करें और हार्मोनल इनबैलेंस कम करने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा मोटा अनाज खाना चाहिए।

पढ़ें :- इस तरीके से करें किसमिश का सेवन मिलेगा फायदा
Advertisement