Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. नाखूनों का हो जाए यह रंग तो संभल जाए…

नाखूनों का हो जाए यह रंग तो संभल जाए…

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली आपने बचपन में वो खेल तो जरूर खेला होगा जिसमें बकूला दाना देता है और इस बात की जानकारी आपको अपने नाखूनों से मिल जाती है जैसे ही आपके नाखूनों पर सफेद निशान देखते है मान जाते है कि बकूला ने दाना दिया पर आप गलत होते है यह बकूला ने दाना नहीं दिया होता है बल्कि आपके अंदर विटामिन की कमी होती है। बता दें सिर्फ इतना ही नही सेहत का हाल आपके नाखून की बनावट, रंग और शेप बयां कर देती है। नाखून देखकर आपके स्वास्थ्य के बारे में काफी कुछ पता किया जा सकता है।

पढ़ें :- करेला के ह फायदे कभी सुना नहीं होगा आपने

नाखून का रंग लाल होना- अगर आपके शरीर में कहीं सूजन या फिर ल्यूपस बीमारी हो रही है तो आपके नाखूनों का रंग बदल सकता है। ऐसी स्थिति में नाखून का रंग लाल हो सकता है।

नाखून पीले पड़ना- अगर नाखून का रंग पीला हो जाए तो ये फंगल इंफेक्शन का संकेत है। इसके अलावा थायरॉइड, डायबिटीज और फेफड़ों की बीमारी की ओर भी संकेत करता है।

नाखून पर सफेद धब्बे- कुछ लोगों के नाखूनों पर सफेद धब्बे हो जाते हैं। इससे आप ये समझ सकते हैं कि आपके शरीर में विटामिन बी, प्रोटीन और जिंक की कमी है।

नाखून में नीले और काले धब्बे- अगर नाखून में नीले और काले रंग के धब्बे होने लगे हैं तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नही हो रहा है। ब्लड सर्कुलेशन की गड़बड़ी से नाखून में काले या नीले रंग के धब्बे हो जाते हैं। कुछ लोगों को हार्ट से जुड़ी बीमारी होने पर भी नाखून का रंग बदलने लगता है।

पढ़ें :- इस तरीके से करें किसमिश का सेवन मिलेगा फायदा

 

नाखून का टूटना- कुछ लोगों के नाखून कटे या टूटे हुए होते हैं। कई बार नाखून के कमजोरी होने के बाद टूटने लगते हैं। इससे आप शरीर में कई बीमारियों का संकेत भी समझ सकते हैं। अगर आपके नाखून में ये परेशानी है तो शरीर में खून की कमी या थायरॉइड जैसी बीमारी हो सकती है।

Advertisement