Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अगर आप मोटापे से हैं परेशान तो अपनाएं ये तरीका

अगर आप मोटापे से हैं परेशान तो अपनाएं ये तरीका

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। मोटापा कई बीमारियों की जड़ है। मोटापे के कारण डायबिटीज, हार्ट डिजीज, किडनी प्रोबल्म, ब्रेन प्रोब्लम जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। ज्यादा वजन से सिर्फ एक देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया परेशान है।

पढ़ें :- BJP ने स्वास्थ्य ढांचे में कमी पर केजरीवाल सरकार को घेरा, कहा- दिल्ली उच्च न्यायालय को देना होगा जवाब

आज जिस तरह से लोगों का जीवन शिथिल होता जा रहा है, उसमें मोटापा की बीमारी सबसे ज्यादा होने लगी है। लोग शरीर को हिलाते-डुलाते नहीं है, उपर से अनहेल्दी भोजन करते हैं। भोजन से जो कैलोरी बनती है, वह खर्च नहीं होती, यही कारण है कि लोगों के शरीर में बेलगाम चर्बी बढ़ने लगी है। इसलिए जरूरी यह है कि शुरुआत से ही वजन पर कंट्रोल किया जाए।

अगर शुरुआत से ही हम अपने खान-पान को हेल्दी बना लें तो हमें मोटापा का शिकार ही नहीं होना होगा। अगर वजन बढ़ गया है तो अभी से यदि खान-पान को सुधार लिया जाए और कुछ शारीरिक व्यायाम किया जाए तो मोटापा पर लगाम लग सकता है। यहां कुछ ऐसे फूड बताए गए हैं जिनका सेवन कर वेजिटेरियन आदमी भी मोटापे को कम कर सकता है।

मोटापा कम करने के लिए सबसे पहले यह जानना होगा कि क्या नहीं खाना चाहिए। वेजिटेरियन लोग वैसे तो मीट इत्यादि नहीं खाते लेकिन इसकी जगह प्रोसेस्ड फूड और फास्ट फूड का सेवन करते हैं।

प्रोसेस्ड फूड का मतलब यह है कि जिस फूड के रॉ मैटेरियल को कई बार प्रोसेस्ड किया जाता है, जैसे बने-बनाए ब्रेकफास्ट, सेरेल्स, चीज, फ्रोजन सब्जी, ब्रेड, स्नेक्स, बिस्कुट, चिप्स, मीट प्रोडक्ट, माइक्रोवेव से निकला भोजन आदि प्रोसेस्ड फूड होता है।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की एडवाइजरी  

वहीं पिज्जा, बर्गर, चाउमिन आदि फास्ट फूड हैं। इन फूड में कार्बोहाइड्रैट और वसा की मात्रा ज्यादा होती है। चूंकि वसा ही चर्बी है जिसे खाने के बाद शरीर में चर्बी जमा होने लगती है और जब यह उर्जा के रूप में नहीं बदलता तो शरीर पर चढ़ने लगती है। इसलिए इन फूड से दूरी बनाना जरूरी है।

1. नॉन-स्टार्ची वेजिटेबल-नॉन स्टार्ची वेजिटेबल में ब्रोकोली, शिमला मिर्च, फूलगोभी, तोरी, मशरूम, टमाटर, बैंगन, गाजर, अजवाइन का साग, ककड़ी आदि शामिल है। इन फूड में वसा और कार्बोहाइड्रैट बहुत कम होता है, इसलिए यह मोटापा कम करता है।

2. स्टार्ची वेजिटेबल-मटर, आलू, मक्का, और विंटर स्क्वैश स्टार्ची वेजिटेबल के उदाहरण हैं। यदि आप मोटापा को कम करना चाहते हैं तो इन फूड का सेवन करें।

3.फल-फलों में आप बैरीज, जामुन, संतरे, सेब, केले, अंगूर, साइट्रस, कीवी, आम आदि को शामिल कर सकते हैं।

4.बीन्स और फलियां: बींस और फलीदार सब्जियों में अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। जबकि फैट और कार्बोहाइड्रेट बहुत कम होता है। इसलिए ये सब्जियां वजन पर लगाम लगाती है। इसमें मसूर की दाल, काली बीन्स, पिंटो बीन्स और किडनी बीन्स जैसी सब्जियां शामिल हैं।

पढ़ें :- दिल्ली में केजरीवाल सरकार के दवा घोटाले के खिलाफ फूटा भाजपा का गुस्सा, ‘आप’ कार्यालय पर किया विशाल प्रदर्शन
Advertisement