कानपुर आईआईटी के एक छात्र ने मंगलवार रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। हॉस्टल के कमरे में उसका शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है.मृतक छात्र का नाम प्रशांत सिंह (32) है. वह वाराणसी के तरिया गांव का रहने वाला था. वह IIT में मैकेनिकल से पीएचडी कर रहा था.
पढ़ें :- UCC पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का विरोध, कहा-मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट
कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया मंगलवार रात करीब दस हॉस्टल में रहने वाले साथी छात्रों ने प्रशांत का कमरा बंदे का खटखटाने पर कमरा नहीं खोला जिसके बाद उन्होंने आईआईटी प्रशासन को जानकारी दी. आईआईटी प्रशासन ने किसी तरह से दरवाजा खोलकर उसको फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए.जहां डॉक्टरों ने उस को मृत घोषित कर दिया.
तब आईआईटी प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया प्रशांत के परिजनों को जानकारी दे दी गई है कुछ ही घंटों वाह पहुंच जाएंगे जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.