यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में 43 वर्षीय व्यक्ति की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई।
Updated Date
सिद्धार्थनगर। यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में 43 वर्षीय व्यक्ति की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। मामला बांसी कोतवाली क्षेत्र के तेलोर गांव का है। जहां मृतक गोफाई साहनी और आरोपी विशाल साहनी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।
अक्सर दोनों परिवारों के बीच आयेदिन झगड़ा होता था। कल शाम में भी दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी बात की खुन्नस खाए विशाल ने 23 जून को दिनदहाड़े गोफाई को दौड़ा दौड़ा कर चाकुओं से गोद डाला। परिजन आनन फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पत्नी कुसुम का कहना था कि आरोपी विशाल आये दिन उसके घर पर आकर गाली गलौज करता था। यहां मृतक गोफाई अपनी रिश्तेदारों में गया था।
सुबह ही अपने घर पहुंचा ही था कि फौरन विशाल ने उसके ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया। वही घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि आरोपी विशाल हिरासत में ले लिया गया है।