भारत ने महामारी के बावजूद कृषि क्षेत्र में मील का पत्थर हासिल किया, प्रधानमंत्री ने देश के किसानों से की 'प्राकृतिक खेती' का रुख करने की अपील।
Updated Date
नई दिल्ली, 1 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामारी के खिलाफ पिछले साल में भारत के कारगर प्रयासों का जिक्र करने के साथ ही कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर देशवासियों को आश्वस्त किया कि नए साल में भारत अपनी पूरी ताकत से कोविड-19 महामारी से लड़ेगा और देश के हितों की रक्षा करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि COVID19 भारत के विकास में बाधा नहीं डाल सकता। हम इससे लड़ने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं।
वर्ष 2022 में हमें अपनी गति को और तेज करना है।
कोरोना की चुनौतियां हैं, लेकिन कोरोना भारत की रफ्तार नहीं रोक सकता है।
भारत पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ कोरोना से भी लड़ेगा और अपने राष्ट्रीय हितों को भी पूरा करेगा।
– पीएम @narendramodi #PMKisan
पढ़ें :- लालू परिवार में फूट: रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी सहित अन्य सदस्यों को किया अनफॉलो, राजनीतिक अटकलें तेज़
— BJP (@BJP4India) January 1, 2022
(PM-KISAN) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 10वीं किस्त जारी
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 10वीं किस्त जारी की। जिसके तहत लगभग 10.09 करोड़ किसान परिवारों को 20,900 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने लगभग 351 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को 14 करोड़ रुपये से अधिक का इक्विटी अनुदान भी जारी किया, जिससे 1.24 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा।
आज देश के करोड़ो किसान परिवारों को, विशेषकर छोटे किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं क़िस्त मिली है।
पढ़ें :- दिल्ली छात्र संघ चुनाव में ABVP ने मारी बाज़ी: 4 में से 3 सीटों पर कब्जा, एक सीट NSUI को
किसानों के बैंक खातों में 20 हजार करोड़ रूपये ट्रांसफर किये गए हैं।
– पीएम @narendramodi #PMKisan pic.twitter.com/m2sdGNW8X3
— BJP (@BJP4India) January 1, 2022
करें नैचुरल फ़ार्मिंग यानि प्राकृतिक खेती- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले साल भारत ने कोरोना महामारी के बावजूद कृषि क्षेत्र में मील का पत्थर हासिल किया है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रासायनिक मुक्त खेती से जुड़ने का ये सही समय है। मैं सभी से ‘प्राकृतिक खेती’ की ओर रुख करने की अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी धरती को बंजर होने से बचाना है जिसका एक बड़ा तरीका है- केमिकल मुक्त खेती। इसलिए पिछले सालों में देश ने एक और दूरदर्शी कोशिश शुरू की है। ये कोशिश नैचुरल फ़ार्मिंग यानि प्राकृतिक खेती है।”
हमारी धरती को बंजर होने से बचाने का एक बड़ा तरीका है- केमिकल मुक्त खेती।
इसलिए बीते वर्ष में देश ने एक और दूरदर्शी प्रयास शुरू किया है।
ये प्रयास है- नैचुरल फ़ार्मिंग यानि प्राकृतिक खेती का
– पीएम @narendramodi #PMKisan
— BJP (@BJP4India) January 1, 2022
किसानों के पास FPO के रूप में 5 बड़ी शक्तियां
प्रधानमंत्री ने जमीनी स्तर के किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में किसान उत्पाद संगठनों (FPO) की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि जो छोटा किसान पहले अलग-थलग रहता था, उसके पास अब एफपीओ के रूप में 5 बड़ी शक्तियां हैं। इससे उनके पास अब बेहतर बार्गेनिंग यानी मोलभाव की शक्ति है। उन्होंने कहा कि एक साथ कई किसान मिलते हैं, तो उनके अनुभव भी साथ में जुड़ते हैं। नए नए इनोवेशन्स के लिए रास्ते खुलते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक साथ मिलकर आप चुनौतियों का बेहतर आकलन भी कर सकते हैं, उससे निपटने के रास्ते भी बना सकते हैं और बाजार के हिसाब से बदलने की क्षमता देता है।
देश के छोटे किसानों के पास अब FPO के रूप में 5 बड़ी शक्तियां हैं-
1 – बेहतर बार्गेनिंग की शक्ति
2 – बड़े स्तर पर व्यापार की शक्ति
3 – इनोवेशन की शक्ति
4 – रिस्क मैनेजमेंट की शक्ति
5 – बाजार के हिसाब से बदलने की क्षमता– पीएम श्री @narendramodi #PMKisan pic.twitter.com/1scqVWe9Rm
— BJP (@BJP4India) January 1, 2022
आज हमारी अर्थव्यवस्था की विकास दर 8 फीसदी से भी ज्यादा
पीएम मोदी ने पिछले साल की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि आज हमारी अर्थव्यवस्था की विकास दर 8 प्रतिशत से भी ज्यादा है। भारत में रिकॉर्ड विदेशी निवेश आया है। हमारे देश का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। GST कलेक्शन में भी पुराने सभी रिकॉर्ड टूटे हैं। निर्यात और विशेषकर कृषि के मामले में भी हमने नए कृतिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि 2021 में भारत ने करीब-करीब 70 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन सिर्फ UPI से किया है। आज भारत में 50 हजार से ज्यादा स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं। जिनमें से करीब 10 हजार से ज्यादा स्टार्ट्स-अप्स तो पिछले 6 महीने में बने हैं।
आज हमारी अर्थव्यवस्था की विकास दर 8% से भी ज्यादा है।
भारत में रिकॉर्ड विदेशी निवेश आया है।
हमारा विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है।
GST कलेक्शन में भी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हुए हैं।
– पीएम @narendramodi #PMKisan pic.twitter.com/mpLJ8AMOOu
— BJP (@BJP4India) January 1, 2022
2021 में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए गए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाये गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने अपने सैनिक स्कूलों और नेशनल डिफेंस एकेडमी को भी महिलाओं के लिए खोल दिया है। भारत ने बेटियों की शादी की उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 साल यानि बेटों के बराबर करने की भी कोशिश की है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से बीते साल के अपने प्रयासों से प्रेरणा लेकर नए संकल्पों की तरफ बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस साल हम अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करेंगे। ये समय देश के संकल्पों की एक नई जीवंत यात्रा शुरू करने और नए हौसले से आगे बढ़ने का है।
2021 में भारत ने अपने सैनिक स्कूलों को बेटियों के लिए खोल दिया।
2021 में भारत ने नेशनल डिफेंस एकेडमी के द्वार भी महिलाओं के लिए खोल दिए हैं।
2021 में भारत ने बेटियों की शादी की उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 साल यानि बेटों के बराबर करने का भी प्रयास शुरू किया।
– पीएम @narendramodi
— BJP (@BJP4India) January 1, 2022
भारत ने 2070 तक नेट जीरो कार्बन एमिशन का लक्ष्य दुनिया के सामने रखा
वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्लाइमेट चेंज के खिलाफ विश्व का नेतृत्व करते हुए भारत ने साल 2070 तक नेट जीरो कार्बन एमिशन का लक्ष्य दुनिया के सामने रखा है। आज भारत हाइड्रोजन मिशन पर काम कर रहा है, इलेक्ट्रिक व्हीकल में आगे है। उन्होंने कहा कि पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान देश में इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण की गति को नई धार देने वाला है। मेक इन इंडिया को नए आयाम देते हुए देश ने चिप निर्माण, सेमीकंडक्टर जैसे नए सेक्टर के लिए महत्वकांक्षी योजनाएं लागू की हैं।
क्लाइमेट चेंज के खिलाफ विश्व का नेतृत्व करते हुए भारत ने 2070 तक नेट जीरो कार्बन एमिशन का भी लक्ष्य दुनिया के सामने रखा है।
आज भारत हाइड्रोजन मिशन पर काम कर रहा है, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में lead ले रहा है।
– पीएम @narendramodi #PMKisan pic.twitter.com/Z28NYTsjMo
— BJP (@BJP4India) January 1, 2022
उधर पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी परिसर में हुए दुखद हादसे पर शोक जाहीर करते हुए कहा कि जिन लोगों ने भगदड़ में, अपनों को खोया है, जो लोग घायल हुए हैं, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, जम्मू-कश्मीर प्रशासन के लगातार संपर्क में है। मेरी लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से भी बात हुई है।