Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Income Tax Return : ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, समय पर करें दाखिल

Income Tax Return : ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, समय पर करें दाखिल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 08 जुलाई। वित्त वर्ष 2021-22 और आकलन वर्ष 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है।

पढ़ें :- कोलकाता हाईकोर्ट ने अभिषेक बनर्जी के फरार सहयोगी सुमित रॉय की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

आयकर विभाग ने शुक्रवार को ट्वीट कर करदाताओं से अपील की है कि वित्त वर्ष 2021-22 और आकलन वर्ष 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 है। ऐसे में करदाता आखिरी समय में भीड़ से बचने के लिए अपना ITR आयकर विभाग के आधिकारिक वेबसाइट http:ncometax.gov.in पर जाकर अपना आयकर रिटर्न भर कर सकते हैं।

पढ़ें :- नागपुर एयरपोर्ट बनेगा मध्य भारत की आर्थिक तरक्की का नया केंद्र: नितिन गडकरी

आयकर विभाग के मुताबिक ITR दाखिल करने की डेडलाइन उन सभी करदाताओं के लिए 31 जुलाई है, जिनके खातों का ऑडिट करने की जरूरत नहीं है। लेकिन जिन करदाताओं के खातों का ऑडिट करने की जरूरत है, उनके लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। करदाता को ये भी जानकारी होनी चाहिए कि अलग-अलग तरह के इनकम वाले व्यक्तियों के लिए अलग-अलग ITR फॉर्म लागू होते हैं।

Advertisement