मेलबर्न में खेले गए महामुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया. भारत की इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली. किंग कोहली ने सिर्फ 53 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को लगभग हारी हुई बाज़ी जिता दी. बता दें कि पाकिस्तान ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने अंतिम गेंद पर लक्ष्य का पीछा कर लिया.
पढ़ें :- हम सिर्फ अल्लाह की इबादत करते हैं, किसी को 'वंदे मातरम्' गाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते : वारिस पठान
भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 चरण में अपने पहले मुकाबले में रविवार को एक-दूसरे से भिड़े . भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान ने भारत को 160 रनों का लक्ष्य दिया है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर लाखों की संख्या में फैंस दोनों टीमों के बीच महा मुकाबले का गवाह बनने के लिए मौजूद हैं. खबरा मौसम की भविष्यवाणी की गयी थी, लेकिन सुबह से आसमान साफ है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम पिछले साल विश्व कप में पाक के हाथों मिली हार का बदला लिया.