1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. दाएं हाथ में दर्द के कारण केएल राहुल रिटायर्ड हर्ट, नहीं खेल सके तीसरा सेशन

दाएं हाथ में दर्द के कारण केएल राहुल रिटायर्ड हर्ट, नहीं खेल सके तीसरा सेशन

IND vs SL : श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन भारतीय उप-कप्तान केएल राहुल को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा।

By HO BUREAU 

Updated Date

IND vs SL : श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन भारतीय उप-कप्तान केएल राहुल को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। केएल उस समय तक 162 गेंदों में 77 रन बना चुके थे। गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में शनिवार को आखिरी सेशन की शुरुआत में गंभीर ऐंठन के कारण केएल राहुल बल्लेबाजी नहीं कर सके।

पढ़ें :- Asian Games 2026 : श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर शान से फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान से खिताबी मुकाबला

दाएं हाथ का बल्लेबाज टी ब्रेक के बाद देवदत्त पडिक्कल (85 नाबाद) के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ाने के लिए मैदान पर उतरा। ब्रेक से पहले, 51वें ओवर में दाहिने हाथ के अग्रभाग में ऐंठन के बाद राहुल ने फिजियो से उपचार भी कराया था।

हालांकि, आखिरी सेशन की शुरुआत से पहले, 34 वर्षीय राहुल ने तुरंत अंपायर को बताया कि उन्हें बहुत तकलीफ हो रही है और वह अपना बल्ला ठीक से नहीं पकड़ पा रहे हैं। राहुल के लिए स्थिति तब और खराब हो गई, जब उन्हें अपने बाएं हाथ और कलाई में खिंचाव महसूस हुआ। मांसपेशियों में ऐंठन के कारण पैरों में भी तकलीफ होने से राहुल दर्द से कराहते और लंगड़ाते हुए दिखे; वह खेल जारी नहीं रख सके और टीम फिजियो की मदद से उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।

जब राहुल वापस लौट रहे थे तो उन्हें ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियां चढ़ने में संघर्ष करना पड़ा और आगे के इलाज के लिए विजिटर्स ड्रेसिंग रूम तक पहुंचने के लिए भारतीय टीम के फिजियो कमलेश जैन से मदद लेते नजर आए।

दूसरे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी

इसके बाद केएल राहुल की जगह भारतीय कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर आए और पडिक्कल के साथ जुड़े। रिटायर्ड हर्ट होने से पहले केएल राहुल ने पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए उनकी 150 रनों की साझेदारी की थी।

पढ़ें :- Asian Games : भारतीय पुरुषों ने 4x400 मीटर रिले में जीता ब्रॉन्ज, कुल 24 मेडल के साथ एथलेटिक्स में अभियान समाप्त

अपने ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल के जल्दी आउट होने के बाद राहुल ने पारी को संभाला था और गाले की उमस भरी परिस्थितियों में बल्लेबाजी करते हुए अपनी 21वीं टेस्ट हाफ-सेंचुरी पूरी की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल कब तक ठीक होकर भारत की पहली पारी में दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए लौट सकेंगे।

भारत ने 63 ओवरों के खेल तक 2 विकेट गंवाकर 239 रन बना लिए थे, जिसके बाद बारिश के चलते मैच रोका गया। जायसवाल 32 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान गिल ने 16 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। केएल राहुल (77 रिटायर्ड हर्ट) के अलावा, देवदत्त पड्डिकल 10 बाउंड्री के साथ नाबाद 107 रन बना चुके हैं। यह पड्डिकल का पहला टेस्ट शतक रहा।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- Asian Games 2026 : हरिता ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में जीता ब्रॉन्ज, पुरुषों में अनिमेष 5वें स्थान पर रहे

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com