INDIA Alliance March : CEC के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने मोर्चा खोल दिया है। विपक्षी नेता चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च निकाल रहे हैं।✍️Avinay Mishra
Updated Date
INDIA Alliance March : CEC के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने मोर्चा खोल दिया है। विपक्षी नेता चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इसमें अखिलेश यादव, वेणुगोपाल, अभिषेक बनर्जी कई नेता शामिल हैं, वहीं राहुल गांधी EC मुख्यालय जाने के लिए आकाशवाणी पहुंचे। उन्हें EC ऑफिस की ओर जाने से रोका गया है। वह आकाशवाणी भवन पर ही धरने के लिए बैठ गए हैं।
इसी बीच उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यहां 300 सांसदों को रोका गया और उसके बाद हमें यहां बिठा दिया गया है। चुनाव आयोग यहां से 50 गज की दूरी पर है। वे हमें वहां जाने नहीं दे रहे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या समस्या है। चुनाव आयोग का काम ठीक से चुनाव करवाना है। 300 सांसद ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते हैं और ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं। तो मुझे नहीं पता कि देश में क्या हो रहा है। अगर प्रतिनिधि चुनाव आयोग से नहीं मिल सकते तो लोकतंत्र का क्या मतलब है?
राहुल गांधी ने कहा कि ‘मैंने पुलिस वालों से कहा, ‘देखिए, मैं पहले वहाँ बैठा था और आपने मुझे वहाँ से हटा दिया। अब मैं यहाँ आया हूँ और आप मुझे यहाँ से भी हटाना चाहते हैं। मैं बस पुलिस वालों से इतना कह रहा हूँ कि ठीक है, अगर आप मुझे यहाँ से हटाना चाहते हैं तो हटा दीजिए। लेकिन क्या आप मुझे बता सकते हैं कि मैं कहाँ बैठ सकता हूँ? मैं बस बैठना चाहता हूँ। मैंने पुलिस वालों से विनम्रता से कहा, ‘देखिए, प्लीज़ मुझे बताइए कि मैं कहाँ बैठ सकता हूँ। क्या मैं इंडिया गेट पर बैठ सकता हूँ? क्या मैं जंतर-मंतर पर बैठ सकता हूँ? क्या मैं सड़क पर बैठ सकता हूँ? बस मुझे एक जगह बता दीजिए, जहां मैं बैठ सकूं, और मैं वहीं बैठ जाऊंगा।’
अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है और चुनाव आयोग संविधान के तहत काम नहीं कर रहा है। भाजपा जब से आई है तब से चुनाव आयोग ने भाजपा के लिए काम करना शुरू कर दिया। हिरासत में लिए जाने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि
✍️Avinay Mishra
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।