Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. स्पेस सेक्टर में भारत की उड़ान तेज, PM मोदी बोले – दुनिया कहे, करियर बनाना है तो भारत आओ

स्पेस सेक्टर में भारत की उड़ान तेज, PM मोदी बोले – दुनिया कहे, करियर बनाना है तो भारत आओ

By HO BUREAU 

Updated Date

स्पेस सेक्टर में भारत की उड़ान तेज, PM मोदी बोले - दुनिया कहे, करियर बनाना है तो भारत आओ

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में स्पेस स्टार्टअप के CEOs से मुलाकात की। उन्होंने अंतरिक्ष तकनीक के नए उपयोग, स्टार्टअप की वैश्विक क्षमता और भारत में टैलेंट को आकर्षित करने पर जोर दिया। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेस सेक्टर से जुड़े स्टार्टअप्स के CEOs के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कंपनियों से अंतरिक्ष तकनीक के नए और व्यावहारिक उपयोग तलाशने की अपील की।

पढ़ें :- जिन लोगों के इशारे पर वीडियो बना रहे, उन्हीं लोगों के समय के स्मारक हैं : CM योगी

पीएम मोदी ने कहा कि तकनीक का फायदा सिर्फ अंतरिक्ष अभियानों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका इस्तेमाल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के लिए भी किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पेस सेक्टर में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच भारतीय स्टार्टअप की भूमिका को अहम बताया।

भारतीय स्टार्टअप पर दुनिया की नजर

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय स्पेस स्टार्टअप को ऐसी क्षमता विकसित करनी चाहिए कि दुनिया की नजर उन पर रहे। उन्होंने कहा कि भारत को ऐसा माहौल बनाना होगा, जहां दुनिया भर के प्रतिभाशाली लोग करियर बनाने के लिए भारत आने के बारे में सोचें। प्रधानमंत्री ने विदेश गए भारतीय प्रतिभाओं की वापसी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारतीय स्टार्टअप्स और अंतरिक्ष एजेंसियों से जुड़कर देश वैश्विक टैलेंट को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है।

कम लागत और प्रतिभा भारत की बड़ी ताकत

प्रधानमंत्री ने कहा कि लागत के मामले में भारत बेहद प्रतिस्पर्धी है और देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने भारतीयों की जोखिम उठाने की क्षमता को भी बड़ी ताकत बताया।

Disclaimer

पढ़ें :- मिशन 2027 की तैयारी में BJP का महामंथन, नितिन नवीन की अध्यक्षता में दूसरे दिन भी बैठक

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

अरविंद कुमार 

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement