1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘जिनके इशारे पर वीडियो बना रहे, ये उन्हीं के स्मारक…’, जर्जर स्कूल दिखाने वालों पर बोले CM योगी

‘जिनके इशारे पर वीडियो बना रहे, ये उन्हीं के स्मारक…’, जर्जर स्कूल दिखाने वालों पर बोले CM योगी

सीएम योगी ने रविवार को एक कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बात की और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपनी सरकार के कामों को गिनाया।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : CM योगी ने रविवार को एक कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बात की और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपनी सरकार के कामों को गिनाया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के दौरान शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। CM योगी ने कहा कि सरकार ने पुराने और जर्जर भवनों को बदला है। व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम किया है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर पुराने जर्जर भवनों की तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं।

पढ़ें :- अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष और डिप्टी CM केशव मौर्य हुए शामिल

इन दिनों अलग – अलग राज्यों में जर्जर स्कूलों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी पर ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा कि जिन लोगों के इशारे पर ये लोग वीडियो बना रहे हैं, वह उन्हीं लोगों के समय के स्मारक हैं। सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार में बने नए भवन शिक्षा व्यवस्था की पहचान हैं, ये नकल मुक्त और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की नींव तैयार कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के जरिए उत्तर प्रदेश के युवाओं के स्केल और स्किल डेवेलपमेंट का काम किया जा रहा है।

परिवारवाद को लेकर CM योगी ने सपा पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के लोग दिन में करीब 18 घंटे काम करते हैं और हर समय योजनाओं पर चर्चा होती है। जिसके बाद उन्हें लागू किया जाता है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि बबुआ 12 बजे सोकर उठते थे, 2 बजे तैयार होकर शाम को जिम जाते, ऐसे में प्रदेश के लिए उन्हें समय कहां से मिलता। पहले सरकार के पास प्रदेश के लिए समय नहीं था, लेकिन अब सरकार का पूरा समय प्रदेश के लिए है।

यह भी पढ़ें : बच्चों को डराने धमकाने से बाज आए सरकार, नहीं तो चुकानी होगी भारी कीमत : बाबूलाल मरांडी

सीएम योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा के एजेंडे में गरीबी कभी कोई मुद्दा ही नहीं था। सपा ने अपने परिवार के हितों के लिए जनता का शोषण किया। समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में गरीबों की जमीनों पर कब्जा हुआ, बेटियां उस समय सुरक्षित नहीं थीं। 2017 से पहले गरीब बच्चों के पास मूलभूत सुविधाएं तक नहीं थी, लेकिन अब बच्चों को यूनिफॉर्म, जूते और स्वेटर भी दिए जा रहे हैं।

पढ़ें :- एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- PM मोदी ने की कैबिनेट के बड़े फैसलों की सराहना, कहा- "ITLA से परिवहन क्षेत्र में बढ़ेगा समन्वय; MSMEs को मिलेगी मजबूती"
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com