UP News : मेरठ की सड़कों पर एक युवक का बाइक से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।✍️Ali
Updated Date
UP News : मेरठ की सड़कों पर एक युवक का बाइक से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मेरठ के हापुड़ रोड स्थित हापुड़ अड्डा इलाके का बताया जा रहा है। युवक ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी किया हुआ आर्यन राइडर के नाम से
वीडियो में युवक बाइक पर खड़े होकर सड़क पर बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है। जिस समय युवक यह खतरनाक स्टंट कर रहा है, उसी दौरान पास से पुलिस की फैंटम भी गुजरती दिखाई दे रही है। बावजूद इसके युवक बेखौफ होकर स्टंट करता नजर आ रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि सड़क पर खुलेआम इस तरह खतरनाक स्टंट करने वाले युवक पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? सड़क पर मौजूद दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी इस तरह का स्टंट गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। जरा सी चूक होने पर युवक खुद तो हादसे का शिकार हो ही सकता है, साथ ही आसपास चल रहे लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
अब देखना होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मेरठ पुलिस युवक की पहचान करती है या नहीं और सड़क पर खतरनाक स्टंट करने वाले इस युवक के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
✍️Ali
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।