1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे आज, सुबह 7 बजे से शुरू होगा मैच, पढ़ें

भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे आज, सुबह 7 बजे से शुरू होगा मैच, पढ़ें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में आज सुबह 7 बजे से  शुरू होगा। 3 टी-20 मैचों की सीरीज 1-0 से जीतने के बाद भारत वनडे सीरीज जीतने की तैयारी कर रही है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में आज सुबह 7 बजे से  शुरू होगा। 3 टी-20 मैचों की सीरीज 1-0 से जीतने के बाद भारत वनडे सीरीज जीतने की तैयारी कर रही है।

पढ़ें :- “संजू!”… और बस एक पुकार पर टूट गई लाइन- KL राहुल और संजू सैमसन का यह ‘भाईचारे वाला’ पल इंटरनेट पर छा गया

लेकिन, सामने खड़ी न्यूजीलैंड से भारतीय टीम 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से ही कोई वनडे मैच नहीं जीत सकी है। तब से दोनों टीमों के बीच इस फॉर्मेट में तीन मैच हुए हैं और तीनों में कीवी टीम ने बाजी मारी है।

ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद दोनों ही टीमों का फोकस वनडे वर्ल्ड कप की ओर है। वर्ल्ड कप अक्टूबर 2023 के दौरान भारत में खेला जाएगा। 2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 6 ही वनडे खेले हैं।

वहीं, भारतीय टीम विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और लोकेश राहुल जैसे टॉप खिलाड़ियों के बिना सीरीज में उतरेगी।

रेगुलर कैप्टन रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में ओपनर शिखर धवन भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। शिखर ने इससे पहले 9 मैचों में भारत की कप्तान की। 7 में जीत और 2 में हार मिली। कई रेगुलर प्लेयर्स के बिना खेल रही टीम इंडिया में कई युवा प्लेयर्स के सामने इंटरनेशनल स्टेज पर खुद को साबित करने का मौका रहेगा।

पढ़ें :- अहमदाबाद में टूटा 'मनहूस मैदान' का मिथक 8 मार्च 2026 को भारत ने रचा विश्व विजेता बनने का नया इतिहास

भारत के लिए शुभमन गिल ने इस साल 9 वनडे में 75.71 के औसत 530 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर वनडे में टीम इंडिया के लिए नंबर-4 पर सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनते जा रहे हैं। अब तक खेले 33 मैचों में उन्होंने 48.11 की औसत से 1299 रन बनाए हैं। इनमें 2 सेंचुरी और 12 फिफ्टी शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com