नोएडा। नोएडा के अधिकारियों के आदेश के बावजूद पुलिसकर्मियों के ऊपर से रील बनाने का शौक नहीं उतर रहा है। रील बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते-करते खुद भी रील बनाने का बुखार चढ़ गया।
पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट
ताजा मामला नोएडा सेक्टर 126 में तैनात इंस्पेक्टर का है। जहां पर इंस्पेक्टर अजय चाहर ने अपने ऊपर एक रील बनवाई, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे इंस्पेक्टर साहब पर रील बनाने का बुखार चढ़ा हुआ है। पूरे स्टाइल में उन्होंने रील शूट करवाया है। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर साहब ने पूरा गाना अपने इलाके में शूट कराया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।