Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र चल रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा सांसदों के लिए थ्री लाइन व्हिप जारी किया है। जिसमें निर्देश दिया गया है कि 10, 11 और 12 तारीख को सभी सांसदों को सदन में रहना अनिवार्य है।
पढ़ें :- 'यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान...', राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा - 'मैं प्रयागराज आ रहा हूं'
नोटिस में कहा गया कि लोकसभा में सोमवार, मंगलवार और बुधवार यानी 10, 11 और 12 अगस्त, 2026 को बहुत ही महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों से अनुरोध किया जाता है कि वे तीनों दिन सुबह 11 बजे से लेकर सदन की कार्यवाही के स्थगित होने तक अनिवार्य रूप से सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे और पार्टी के रुख का समर्थन करेंगे। इसे बहुत ही महत्वपूर्ण निर्देश माना जाए।
यह भी पढ़ें : ‘यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान…’, राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा – ‘मैं प्रयागराज आ रहा हूं’
Congress has issued a three-line whip for all its Lok Sabha MPs, asking them to remain present in the House from 11 am onwards on Monday, Tuesday, and Wednesday, August 10, 11, and 12, without fail pic.twitter.com/nGOg48asFG
— IANS (@ians_india) August 7, 2026
पढ़ें :- 'Gen-Z देश के खिलाफ नहीं...', संवाद कार्यक्रम में बोले मोहन भागवत
दूसरी तरफ बीजेपी की तरफ से सांसदों को निर्देश दिया गया है कि सभी सांसदों को दिल्ली में रहने के लिए कहा गया है। हालांकि व्हिप जारी नहीं किया गया है। FCRA अमेंडमेंट बिल और चर्चा की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है।
Disclaimer
यह लेख उपलब्ध सार्वजनिक बयानों, आधिकारिक अभिलेखों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के विश्लेषण पर आधारित है। लेख में जिन आरोपों या दावों का उल्लेख किया गया है, उनमें से कई की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। ऐसे दावों को उसी संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है और उन्हें स्थापित तथ्य के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
पढ़ें :- परिसीमन और महिला आरक्षण पर राहुल से मिले किरेन रिजिजू, नहीं बनी सहमति
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।