IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2022 का 14वां मैच आज, बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला है। कप्तान श्रेयस ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। टिम साउदी की जगह पैट कमिंस और शिवम मावी की जगह रसिख सलाम को मौका दिया है। वहीं, मुंबई की टीम में भी दो बदलाव हुए हैं। अनमोलप्रीत सिंह की जगह सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। पुणे मैदान में दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों के प्रति काफी अनुकूल रहा है। पिछले दो मैचों में गेंदबाज अपने स्कोर का बचाव करने में सफल रहे हैं और ओस ने भी अहम भूमिका नहीं निभाई।
पढ़ें :- देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें : PM मोदी
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपने शुरुआती तीन मैचों में से दो मैच जीते हैं। कोलकाता ने चेन्नई और पंजाब खिलाफ अपने मुकाबले जीते, जबकि बेंगलुरु के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं, मुंबई इंडियंस को इस सीजन में अपनी पहली जीत का इंतजार है। शुरुआती दोनों मुकाबले में मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। दोनों के बीच हुए पिछले 13 मैच में कोलकाता को सिर्फ दो में जीत मिली है। केकेआर को आईपीएल में सबसे ज्यादा हार मुंबई के खिलाफ ही मिली है।
दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड
• कुल मैच- 29
• मुंबई जीती- 22
• कोलकाता जीती- 07
दोनों टीमो का प्लेइंग 11-
पढ़ें :- Asian Games 2026 : नीरज चोपड़ा ने भारतीय दल को दी शुभकामनाएं, बोले- 'यकीन है कि...'
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती
मुंबई इंडियंस(MI): ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बसिल थम्पी।
मुंबई इंडियंस ने रीलिज किया अपना नया गाना, देखे वीडियो (Mumbai Indian Song)
𝑴𝑰 𝒃𝒐𝒍𝒌𝒆…𝒌𝒉𝒆𝒍𝒆𝒏𝒈𝒆 #DilKholKe
Paltan, make some noise for our boys in Blue & Gold as we present a धमाकेदार new song!
#OneFamily #MumbaiIndians #TATAIPL pic.twitter.com/rtQclJ1vqs पढ़ें :- वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 6, 2022