Mark Boucher Mumbai Indians head coach: IPL 2023 की तैयारी ज़ोरों शोरों से शुरू हो गयी है। मुंबई इंडियंस (MI) ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मार्क बाउचर को अपना हेड कोच बनाने की घोषणा की। वह इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) से यह जिम्मेदारी निभाएंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने पुष्टि की थी कि बाउचर मुख्य कोच के पद को अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के बाद छोड़ देंगे।
पढ़ें :- Manu Bhaker बयान पर विवाद, खेलों पर उठे सवाल
Mark Boucher joins the #OneFamily as #MumbaiIndians’ Head Coach ?
Welcome onboard, Mark ?
Read more ?https://t.co/vR6TV7QvTN#DilKholKe @markb46
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 16, 2022
पढ़ें :- IPL 2026: Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals कौन जीतेगा यह हाई-वोल्टेज मुकाबला?
मुंबई इंडियंस ने पुष्टि की है कि मार्क बाउचर आईपीएल 2023 में उनकी नेतृत्व में टीम मैदान पर उतरेगी। बाउचर का एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में दक्षिण अफ्रीका के लिए एक लंबा और शानदार करियर रहा है। टेस्ट क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार का रिकॉर्ड उनके नाम है। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में शीर्ष स्तर की क्रिकेट फ्रेंचाइजी टाइटन्स के कोच के रूप में पदभार संभाला और उन्हें पांच घरेलू खिताब दिलाए।
बता दें कि इस सप्ताह के शुरुआत में साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने पुष्टि कर दी थी कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद बाउचर अपना पद छोड़ देंगे. 2019 में साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने बाउचर को मुख्य कोच नियुक्त किया था, जहां उनके नेतृत्व में साउथ अफ्रीका ने 11 टेस्ट, 12 वनडे और 23 टी20 में जीत हासिल की. अफ्रीका ने बाउचर के साथ 4 साल का करार किया था, जो अगले साल यानी 2023 में भारत में होने वाले वर्ल्ड कप तक का था, मगर उन्होंने पहले ही टीम का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया.
गौरतलब है कि इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई इंडियंस के पूर्व मुख्य कोच महेला जयवर्धने को फ्रेंचाइजी ने ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस नियुक्त किया था। उनके कार्यकाल में टीम 3 आईपीएल खिताब जीती। क्रिकेट संचालन के निदेशक रहे जहीर खान को भी नई भूमिका दी गई है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अब मुंबई इंडियंस के क्रिकेट डेवलपमेंट के ग्लोबल हेड होंगे।