Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Isha Ambani और आनंद पिरामल के ट्विन्स का हुआ ग्रैंड वेलकम, 300 किलो सोना दान करेगा अंबानी परिवार

Isha Ambani और आनंद पिरामल के ट्विन्स का हुआ ग्रैंड वेलकम, 300 किलो सोना दान करेगा अंबानी परिवार

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल अपने जुड़वां बच्चों के जन्म के बाद अमेरिका से मुंबई लौट आए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशा अंबानी अपने बच्चों के साथ घर में एंट्री कर रही हैं. उनके ससुर उद्योगपति अजय पीरामल और सास के अलावा वीडियो में मुकेश और नीता अंबानी और उनके बेटे अनंत और आकाश अंबानी समेत अंबानी परिवार के कई सदस्य नजर आ रहे हैं.

पढ़ें :- जुलाई में सेवा क्षेत्र के 19 में से 10 उप-क्षेत्रों ने दर्ज की दो अंकों की वृद्धि, अर्थव्यवस्था में दिखी व्यापक मजबूती
पढ़ें :- वैश्विक तनावों के चलते धराशायी हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1,124 अंक फिसला, निफ्टी में 1.56 प्रतिशत की गिरावट

ईशा ने अपने बेटे कृष्णा और बेटी अधिया को जन्म दिया है. दोनों पहली बार भारत वापस आए हैं. दोनों के वापस आने की खुशी में घर को काफी अच्छे से सजाया गया है. वहीं दोनों का भव्य स्वागत भी किया गया. नीता अंबानी इस अवसर पर फ्लोरल प्रिंट टॉप पहने नजर आई. वहीं उन्होंने ट्राउजर और जींस पहन रखी थी.

अंबानी परिवार 300 किलो सोना करेगा दान?

खबरों के अनुसार अंबानी परिवार बच्चों के नाम पर 300 किलो सोना का भी दान करने वाला है. इस पूजा के खाने का मैन्यू भी सिंपल नहीं है. दुनियाभर से इसमें खाना पकाने के लिए अलग-अलग केटरर्स को बुलाया गया है. भारत के बड़े मंदिरों जैसे तिरुपति बालाजी, तिरुमाला, श्रीनाथजी, नाथद्वारा और श्री द्वारकाधीश समेत अन्य जगहों से आया स्पेशल प्रसाद अंबानी परिवार अपने घर के भव्य फंक्शन में परोसेगा.

Advertisement