मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
खेल

Indian Super League : मुंबई सिटी एफसी में शामिल हुए ओडिशा एफसी के मिडफील्डर विनीत राय

इंडिया वॉइस

"मुंबई सिटी एफसी को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि क्लब ने सीजन के अंत तक 24 वर्षीय मिडफील्डर विनीत राय को ऋण पर क्लब में शामिल करने के लिए ओडिशा एफसी के साथ एक समझौता किया है।"

शेयर करें

पणजी : ओडिशा एफसी के मिडफील्डर विनीत राय इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के बाकी बचे सीजन के लिए ऋण पर गत चैंपियन मुंबई सिटी एफसी में शामिल हो गए हैं। राय इस सीजन में ओडिशा एफसी के कप्तान थे। राय ने इस सीज़न में ओडिशा एफसी के लिए आठ मैचों में भाग लिया है

आईएसएल वेबसाइट के अनुसार, क्लब के आधिकारिक बयान में कहा गया, “मुंबई सिटी एफसी को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि क्लब ने सीजन के अंत तक 24 वर्षीय मिडफील्डर विनीत राय को ऋण पर क्लब में शामिल करने के लिए ओडिशा एफसी के साथ एक समझौता किया है।”

मुंबई को हैदराबाद एफसी ने आईएसएल अंकतालिका से शीर्ष स्थान से हटा दिया है, उन्हें उम्मीद है कि राय के अधिग्रहण से लीग विनर्स शील्ड के लिए उनका अभियान फिर से पटरी पर आ जाएगा।

मुंबई सिटी एफसी की टीम शुक्रवार को एससी ईस्ट बंगाल से भिड़ेगी, लेकिन यह संभावना नहीं है कि राय उस मैच में शामिल हो पाएंगे।

शेयर करें