Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jammu And Kashmir : बांदीपोरा में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 10 किलो IED की गई निष्क्रिय

Jammu And Kashmir : बांदीपोरा में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 10 किलो IED की गई निष्क्रिय

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बांदीपोरा, 15 जनवरी। बांदीपोरा में सुरक्षा बलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। बांदीपोरा के बाग इलाके में आतंकियों द्वारा रखी गई 10 किलो की IED का सुरक्षाबलों ने पता लगाया। इसके बाद मौके पर मौजूद बम निरोधक दस्ते ने बरामद IED को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करके आतंकियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में आईईडी बरामदगी की ये दूसरी घटना है।

पढ़ें :- समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री मोदी

सुरक्षाबलों ने 10 किलो IED निष्क्रिय की

शनिवार को बांदीपोरा के बाग इलाके में संदिग्ध चीज होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल के जवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि वो IED है। उसका वजन करीब 10 किलो था। बरामद IED को सुरक्षाबलों में मौजूद बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। इस घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते तलाशी अभियान चलाया है।

आईईडी बरामदगी की ये दूसरी घटना

गौरतलब है कि दो दिनों में आईईडी बरामदगी की ये दूसरी घटना है। इससे पहले श्रीनगर के ख्वाजा बाजार में प्रेशर कुकर में छिपा कर रखी गई आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय किया गया था।

पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया
Advertisement