1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. J&K: पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा,5 दिसंबर को होंगे पार्टी चुनाव

J&K: पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा,5 दिसंबर को होंगे पार्टी चुनाव

नेशनल कांफ्रेंस के पार्टी चुनाव आगामी पांच दिसंबर को होने जा रहे हैं. फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. श्रीनगर में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (जेकेएनसी) पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया.इस दौरान उन्होंने कहा कि यह नई पीढ़ी को कमान सौंपने का समय है.

पढ़ें :- एलपीजी गैस की किल्लत से आम जनता, पीजी और रेस्टोरेंट संचालक परेशान

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘मैं अब अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा। इस पद के लिए चुनाव पांच दिसंबर को होगा. नई पीढ़ी के लिए जिम्मेदारी संभालने का समय आ गया है. पार्टी से कोई भी इस पद के लिए चुनाव लड़ सकता है. यह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है.’ नेकां के पार्टी चुनाव आगामी पांच दिसंबर को होने जा रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पार्टी के नए अध्यक्ष बन सकते हैं.

कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा संदेश

पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ते समय फारूख की आंखें नम थीं. उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी को और ज्यादा मजबूत करने को कहा. उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं को अपने क्षेत्र में हर घर तक पार्टी की पहुंच को बनाना होगा. इसके लिए उन्हें लोगों के बीच जाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि हमारे कैडर को प्रशासन और आम जनता के बीच पुल की तरह काम करना होगा. जब हम हमारे हकों के लिए शांति से लड़ रहे है, उस समय हमें जन कल्याण पर भी ध्यान देना होगा.

पढ़ें :- IPL 2026 का आगाज़, क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com