Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand : जेएमएम ने किया दावा भाजपा के 16 विधायक हैं संपर्क में, भाजपा ने जवाब में कहा झूठों की पार्टी

Jharkhand : जेएमएम ने किया दावा भाजपा के 16 विधायक हैं संपर्क में, भाजपा ने जवाब में कहा झूठों की पार्टी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

झारखंड, 26 जुलाई 2022। JMM Statement on BJP MLA’s: झारखंड में आए दिन कुछ न कुछ सियासी घटनाएं घटती ही रहती है। दरअसल इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ये दावा किया है कि राज्य में भाजपा के 16 विधायक का गुट उनके संपर्क में हैं और ये सभी राज्य की मौजूदा सरकार को अपना समर्थन देने के लिए तैयार है। वहीं विपक्षी दल भाजपा ने इस दावे को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा समाप्ति की ओर अग्रसर है। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भाजपा के 16 विधायक प्रदेश पार्टी के नेतृत्व से परेशान हैं। इसके साथ ही वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने को तैयार हैं जबकि दूसरी ओर जेएमएम भी भाजपा के नेतृत्व से परेशान विधायकों का पार्टी में स्वागत करने को तैयार हैं।

पढ़ें :- फाइलों की राजनीति: ED की रेड, ममता की एंट्री और सत्ता का खुला टकराव

जेएमएम में एकजुटता

सुप्रियो भट्टाचार्य ने जेएमएम में विधायकों की नाराजगी के विषय पर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह की कलह नहीं है, सभी विधायक एक साथ हैं। बीते दिनों हुए राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी ने जिस उम्मीदवार को समर्थन दिया था पार्टी के सभी 30 विधायकों ने उन्हें ही वोट देकर इसका प्रमाण भी दिया है।

भाजपा से प्रतुल शाहदेव ने किया पलटवार

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की बुनियाद ही झूठ पर टिकी है। बीते दिनों खुद इनकी पार्टी के ही विधायक सीता सोरेन व लोबिन हेंब्रम ने अपनी ही पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। जबकि सरकार के पास उनके आरोपों का कोई जवाब नहीं है। जेएमएम खत्म होने की कगार पर है, उनको भाजपा के विधायकों की चिंता की आवश्यकता नहीं है।

पढ़ें :- जम्मू में बाढ़ की तबाही: इंसान, जानवर और जीवन-यापन सब कुछ संकट में

झारखंड की राजनीतिक समीकरण में हो रहा बदलाव

आपको बता दें कि बीते माह झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस लंबी बैठक के बाद जब सीएम हेमंत सोरेन रांची लौटे तो भाजपा व जेएमएम के बीच की रिश्तों के बीच की कड़वाहट कम दिखाई दी। पहले भाजपा झारखंड सरकार पर लगातार हमलावर थी, जबकि अब सियासी समीकरण बदले-बदले नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- DM शिव सहाय अवस्थी की सख़्ती से जिला उद्योग बंधु बैठक सफल, उद्यमियों को मिला भरोसा
Advertisement