Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. झारखंड
  3. डुमरी उपचुनावः JMM प्रत्याशी बेबी देवी ने लहराया परचम, कहा-जनता की जीत

डुमरी उपचुनावः JMM प्रत्याशी बेबी देवी ने लहराया परचम, कहा-जनता की जीत

By Rakesh 

Updated Date

गिरिडीह। झारखंड के डुमरी उपचुनाव में JMM प्रत्याशी बेबी देवी ने लगभग 17 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर ली है। जीत के बाद बेबी देवी ने कहा कि यह जनता की जीत है। मैं उनके ( पूर्व विधायक जगरनाथ महतो) के सारे अधूरे काम को पूरा करूंगी। इस सीट पर जगरनाथ महतो की पत्नी झामुमो की टिकट पर चुनाव लड़ी।

पढ़ें :- सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयानः समाजवादी पार्टी ही कर सकती है भाजपा का सामना, कहा- हारे हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा ने MLC  बनाया

आजसू की यशोदा देवी समेत पांच उम्मीदवार मैदान में थे। करीब दो दशक तक इस विधानसभा सीट पर जगरनाथ महतो का वर्चस्व रहा है। साल 2019 के चुनाव में भाजपा के प्रदीप साहू को 36,013 वोट मिले थे। यशोदा देवी के वोट में प्रदीप साहू के वोट को जोड़ दिया जाय तो यह आंकड़ा 72,853 होता है।

जबकि दिवंगत जगरनाथ महतो को 71128 वोट मिले थे। इस सीट पर जगरनाथ महतो की पत्नी ने जीत हासिल करके यह साबित कर दिया कि अब भी इस सीट पर स्व: जगरनाथ महतो का असर है। भारतीय जनता पार्टी के प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है। अगर हेमंत सरकार के काम पर वोट मिलता तो यह पिछली बार से ज्यादा वोट होता है। इस बार दोनों मिलकर चुनाव लड़े तो वोट ज्यादा है। इस बार सहानुभूति वोट का भी असर रहा है।

झामुमो प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि इस जीत के लिए डुमरी की जनता का आभार की उन्होंने हम पर भरोसा किया। यह जीत हमारे काम की जीत है। इस सरकार में महिलाएं जितनी सुरक्षित महसूस कर रही हैं पिछली सरकार में नहीं करती थी। पहले हिंसा की कई खबरें आती थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अगर बेहतरीन शासन नहीं होता तो यह जीत हासिल नहीं हती।

इस सीट पर पांच सितंबर को चुनाव हुआ था। आज का दिन डुमरी के लिए बेहद खास है क्योंकि आज डुमरी को नया विधायक मिल जायेगा। गिरिडीह के पचंबा बाजार समिति परिसर को मतगणना केंद्र बनाया गया है। मतगणना 24 राउंड में की जाएगी। आज छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट का फैसला: चंडीगढ़ में AAP का मेयर, कार्यकर्ताओं में जश्न

मतगणना और कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। पांच सितंबर को यहां 64.84 फीसदी वोटिंग हुई। मतदान के बाद सभी 373 बूथों का ईवीएम वज्रगृह में जमा किया गया था।

Advertisement