पटना। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। 20 साल के युवाओं के लिए बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज में नौकरी का मौका है। ग्रेजुएशन कर चुके हैं तो नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। चयन के बाद 1,12,400 रुपए महीने तक होगी सैलरी।
पढ़ें :- 'एक ब्लूप्रिंट बनाकर जारी करेंगे...', 'बांकीपुर नहीं बनेगा बेंगलुरु' वाले बयान पर बोले प्रशांत किशोर
वहीं 18 साल के युवाओं के लिए इंडियन नेवी में चार्जमैन के पदों पर भर्ती है। साइंस से ग्रेजुएशन कर चुके हैं तो इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की सोमवार को आखिरी तारीख है।
इसके अलावा तीन और नौकरियां हैं।
पहली, झारखंड हाईकोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट के 42 पदों पर नौकरी है। 21 साल के ग्रेजुएट स्टूडेंट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
दूसरी, IDBI बैंक में 1036 पदों पर भर्तियां हैं। 20 साल के वो स्टूडेंट्स जो ग्रेजुएशन कर चुके हैं और जिन्हें कम्प्यूटर की जानकारी है वो इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
तीसरी, 18 साल के युवाओं के लिए SBI में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती हैं। BE, B.Tech, MCA, M.Tech या M.Sc कर चुके स्टूडेंट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।