Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. JPSC Result : 7वीं से 10वीं JPSC परीक्षा परिणाम घोषित, 252 उम्मीदवार हुए सफल, पहले स्थान पर रहीं सावित्री कुमारी

JPSC Result : 7वीं से 10वीं JPSC परीक्षा परिणाम घोषित, 252 उम्मीदवार हुए सफल, पहले स्थान पर रहीं सावित्री कुमारी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 31 मई। JPSC की 7वीं से 10वीं सिविल सर्विस परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। जिसमें कुल 252 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। सावित्री कुमारी का नाम पहले स्थान पर है।

पढ़ें :- झारखंड में मांस-मछली की दुकान चलाने से पहले NOC जरूरी, नए नियम से बदलेगा कारोबार

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 11 मार्च से 13 मार्च तक रांची के 14 केंद्रों में आयोजित की गई थी। इसके पहले प्रारंभिक परीक्षा में कुल 4,244 उम्मीदवार पास घोषित किए गए थे। इसके लिए पिछले 9 से 16 मई तक साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JPSC परीक्षा में सफल होने वाले सभी युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

पढ़ें :- विनय शंकर तिवारी का सियासी सफर: पिता हरिशंकर की विरासत से विधायक बनने तक

पहले नंबर पर रहीं सावित्री कुमारी

गौरतलब है कि झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रारंभिक परीक्षा परिणामों को संशोधित करने के बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। JPSC की ओर से मंगलवार देर शाम जो रिजल्ट जारी किया गया है, उसमें पहले नंबर पर सावित्री कुमारी का नाम है। दूसरे नंबर पर कुमार विनोद, तीसरे पर अरमानुल हक, चौथे पर अभिनव कुमार और आशीष कुमार साहू का नाम है। रिजल्ट की अधिसूचना से ये साफ नहीं किया गया है कि सफल परीक्षार्थियों की ये लिस्ट मेरिटवाइज है या नहीं।

टॉप 10 रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी

1* सावित्री कुमारी, बीसी-2, झारखंड प्रशासनिक सेवा
2* कुमार विनोद, बीसी-2, झारखंड पुलिस सेवा
3* मो अरमानुल हक, अनारक्षित, झारखंड पुलिस सेवा
4* अभिनव कुमार, बीसी-2, झारखंड प्रशासनिक सेवा
5* आशीष कुमार साहू, अपिव-1, झारखंड प्रशासनिक सेवा
6* पूजा कुमारी, बीसी-2, झारखंड पुलिस सेवा
7* राजीव रंजन, अनारक्षित, झारखंड पुलिस सेवा
8* भोला पांडेय, अनारक्षित, झारखंड प्रशासनिक सेवा
9* अंकित बड़ाइक, ST, झारखंड प्रशासनिक सेवा
10* आशा साहू, अपिव-1, झारखंड प्रशासनिक सेवा

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर jpsc.gov.in पर चेक करें रिजल्ट

पढ़ें :- रांची में परिसीमन के विरोध में आदिवासी महाजुटान, मोरहाबादी मैदान में उमड़ा जनसैलाब

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणामों में 802 उम्मीदवारों को क्वालीफाई घोषित किया गया था और अब आखिरी तौर पर 252 कैंडिडेट सफल घोषित किये गये हैं। JPSC की 7वीं से 10वीं तक की प्रारंभिक परीक्षा 19 सितंबर 2021 को हुई थी। 28 से 30 जनवरी 2022 तक JPSC की मुख्य परीक्षा हुई। मुख्य परीक्षा में 4293 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इस परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल को जारी किया गया था। जिसमें 802 अभ्यर्थी सफल हुए थे। उसके बाद साक्षात्कार के बाद फाइनल सूची बनायी गयी।

Advertisement