1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. हड़कंपः ब्लास्ट से दहल उठा दिल्ली का कराला इलाका, पांच घायल  

हड़कंपः ब्लास्ट से दहल उठा दिल्ली का कराला इलाका, पांच घायल  

दिल्ली के कराला इलाके में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। जहां एक घर में अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि आसपास के लोग भी दहल गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिसमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा कैसे हुआ, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के कराला इलाके में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। जहां एक घर में अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि आसपास के लोग भी दहल गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिसमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा कैसे हुआ, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पढ़ें :- बाइक सवार को बचाने में मासूम की मौत, 14 घायल

धमाके की गूंज सुनकर घरों से बाहर निकल आए आसपास के लोग 

राजधानी दिल्ली का कराला इलाका बुधवार शाम को धमाके से दहल उठा। धमाका इतना तेज था कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। धमाके की गूंज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। हादसे की जानकारी तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ दमकल विभाग की पांच गाड़ियां भी मौके पर पहुंची, जिसने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया।

हादसे में 5 लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जिनमें से एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसा किस कारण से हुआ, इसको लेकर अभी जांच चल रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ब्लास्ट क्या और किस चीज में और कैसे हुआ है। अंदेशा जताया जा रहा है कि घर में रखे एक सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

पढ़ें :- नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बाइक सवार बदमाश गोली लगने से घायल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com