1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BJP ने बोला हमलाः ईडी की जांच से बचने को केजरीवाल ढूंढ रहे नए-नए बहाने, DELHI CM का व्यवहार आर्थिक भगोड़े की तरह

BJP ने बोला हमलाः ईडी की जांच से बचने को केजरीवाल ढूंढ रहे नए-नए बहाने, DELHI CM का व्यवहार आर्थिक भगोड़े की तरह

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का व्यवहार अब एक आर्थिक भगोड़े की तरह हो गया है। जिस तरह ईडी के हर समन के बाद केजरीवाल जांच से बचने के लिये नया बहाना प्रस्तुत करते हैं, ऐसा व्यवहार देश की जनता ने नीरव मोदी एवं विजय माल्या जैसे लोगों को करते हुए देखा था जो बाद में देश छोड़कर भी भाग गए।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का व्यवहार अब एक आर्थिक भगोड़े की तरह हो गया है। जिस तरह ईडी के हर समन के बाद केजरीवाल जांच से बचने के लिये नया बहाना प्रस्तुत करते हैं, ऐसा व्यवहार देश की जनता ने नीरव मोदी एवं विजय माल्या जैसे लोगों को करते हुए देखा था जो बाद में देश छोड़कर भी भाग गए।

पढ़ें :- दिल्ली छात्र संघ चुनाव में ABVP ने मारी बाज़ी: 4 में से 3 सीटों पर कब्जा, एक सीट NSUI को

श्री सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली की जनता हैरान है कि जिस शराब घोटाले की जांच में अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्री मनीष सिसोदिया एवं सांसद संजय सिंह को जुड़ने दिया पर जब जांच अपने दरवाजे पर पहुंची तो वह जांच प्रक्रिया में खोट ढूंढ़ रहे हैं और इसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि आम आदमी पार्टी आज एक हताश व निराश पार्टी है जिसके नेता कांग्रेस नेताओं के घर-घर जाकर सीट समझौते के लिये गिड़गिड़ा रहे हैं। श्री सचदेवा ने कहा है कि यह कहना अतिश्योक्ति न होगा कि आम आदमी पार्टी एवं अरविंद केजरीवाल यह समझ चुके हैं कि दिल्ली एवं देश की जनता की आंखों से उनकी दिखावटी ईमानदारी का पर्दा उठ गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com