Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Delhi : BJP के प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की अहम बैठक, नितिन नवीन ने की अध्यक्षता

Delhi : BJP के प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की अहम बैठक, नितिन नवीन ने की अध्यक्षता

By HO BUREAU 

Updated Date

Delhi : BJP के प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की अहम बैठक, नितिन नवीन ने की अध्यक्षता

Delhi : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में संगठन के विस्तार, चुनावी तैयारियों और जनसंपर्क अभियानों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक शुरू होने से पहले नितिन नबीन ने बीजेपी मुख्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पढ़ें :- UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026, काशी के हस्तनिर्मित वस्त्रों की बढ़ी मांग, जापान, वियतनाम और नेपाल से मिले ऑर्डर

बैठक में करीब 65 प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी शामिल हो रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के अलावा उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सुनील बंसल, स्मृति ईरानी, बिप्लब देब, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया, सतीश पूनिया और गजेंद्र पटेल समेत कई नेता मौजूद हैं।

संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों पर चर्चा

बैठक में राज्यों में संगठन की गतिविधियों, पार्टी के नेटवर्क के विस्तार, जनसंपर्क अभियानों और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है। अलग-अलग राज्यों में पार्टी के सामने मौजूद चुनौतियों और केंद्रीय संगठन तथा राज्य इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय पर भी मंथन हो सकता है।

हाल में नियुक्त किए गए प्रभारी-सह प्रभारी

यह बैठक बीजेपी की ओर से सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति के बाद हो रही है। उत्तर प्रदेश का प्रभारी विनोद तावड़े को बनाया गया है, जबकि जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2027 के चुनावों पर भी फोकस

बीजेपी के संगठनात्मक बदलाव ऐसे समय हुए हैं, जब कई राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी में हाल के दिनों में जमीनी संगठन, सरकार और संगठन के बीच समन्वय और चुनावी तैयारियों को लेकर बैठकें हुई हैं।

पढ़ें :- 2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट पर MDR, SC ने केंद्र से मांगा जवाब

नितिन नवीन का राज्यों का दौरा

नितिन नबीन ने हाल के दिनों में कई राज्यों में संगठनात्मक बैठकें की हैं। 27 सितंबर को पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों, जिला स्तर के नेताओं, सांसदों, विधायकों और अन्य पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की थी। इन बैठकों में संगठन और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय पर चर्चा हुई।

3-4 अक्टूबर को मथुरा में संगठनात्मक बैठक

बीजेपी की 3 और 4 अक्टूबर को मथुरा में संगठनात्मक बैठक प्रस्तावित है। इसमें वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। दिल्ली में प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की बैठक को पार्टी की नई संगठनात्मक व्यवस्था की समीक्षा और राज्यों में आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

अरविंद कुमार 

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement