Kids stuck in lift in Ghaziabad: एक दिल देहला देने वाला मामला गाजियाबाद से सामने आया है। यहां क्रॉसिंग रिपब्लिक की एसोटेक नेस्ट सोसायटी की एक लिफ्ट अचानक खराब हो जाने के कारण उसमे तीन बच्चियां फंस गईं। करीब 20 से 30 मिनट तक बच्चियां उसमें फंसी रहीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लिफ्ट में फंसी एक बच्ची के पिता शिवम गहलोत ने बताया कि सोसायटी में सालाना एएमसी के बावजूद आये दिन कोई ना कोई हादसा एसोटेक नेस्ट क्रॉसिंग रिपब्लिक में होता हैं। इस वर्ष 27 लाख़ खर्च करने के बाद भी मेरी बेटी व उसकी दोस्त लिफ्ट में लगभग 24 मिनट तक फसे रहे। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चे हद से ज़्यादा भयभीत हैं।
पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लिफ्ट में फंसी बच्चियां घबरा गई थीं। वह काफी देर तक लिफ्ट को खोलने की कोशिश करती रहीं लेकिन लिफ्ट नहीं खुली। उन्होंने इमरजेंसी कॉल बटन भी प्रेस किया लेकिन उन्हें तत्काल मदद नहीं मिल सकी। बच्चियों की उम्र करीब 8 से 10 साल बताई जा रही है की है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना 29 नवंबर की शाम को हुई थी।
आपको बता दें कि, बच्चियों के पिता ने सोसायटी के पदाधिकारियों और मेंटेनेंस कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने मामले में जांच की शुरू कर दी है। घटना के पीछे लिफ्ट के खराब मेंटेनेंस को वजह माना जा रहा है बच्चियों के पिता का कहना है कि लिफ्ट की मेंटेनेंस के लिए 25 लाख से ज्यादा सालाना खर्च होता है।
@JEscalators को सालाना एएमसी के बावबूज़ आये दिन कोई ना कोई हादसा एसोटेक नेस्ट,क्रॉसिंग रिपब्लिक में होता हैं,इस वर्ष 27लाख़ खर्च करने के बाद भी मेरी बेटी व उसकी दोस्त लिफ्ट में 24मिनट फसे रहे,तीनों बच्चे हद से ज़्यादा भयभीत हैं व एओएए कोई जवाब नहीं हैं@Uppolice @ghaziabadpolice pic.twitter.com/WHPwV9k0h7
— ठा. शिवम गहलोत (@shivamgahlot) December 1, 2022
पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ