पेले दुनिया के सबसे महान और सबसे पसंदीदा फुटबॉलर के लिए फेमस थे । उनका 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर न केवल ब्राजील बल्कि पूरी दुनिया और पूरे फुटबॉल जगत में शोक की लहर है। मौजूदा पीढ़ी के तीन बेहतरीन फुटबॉलर्स, अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ब्राजील के नेमार ने पेले को श्रद्धांजलि दी है
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
पढ़ें :- धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा
अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान लियोनेल मेसी ने अपने पोस्ट में ब्राजीलियाई फुटबॉल नायक पेले को अलविदा कहा। साथ ही मेसी ने खुद की और “द किंग” की तस्वीरें साझा कीं। अर्जेंटीना के कप्तान ने लिखा- रेस्ट इन पीस पेले।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ब्राजील के दिग्गज के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबे नोट में पेले को श्रद्धांजलि अर्पित की। रोनाल्डो ने लिखा- ब्राजील के सभी लोगों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं और विशेष रूप से एडसन अरांतेस दो नेसिमेंटो के परिवार के लिए।
बता दें कि सर्वकालिक महान फुटबॉलरों में से एक ब्राजील के दिग्गज पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनकी बेटी ने गुरुवार देर रात इंस्टाग्राम पर की। कोलन कैंसर से जूझ रहे ब्राजील के पूर्व फुटबॉलर ने कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट का जवाब देना बंद कर दिया था। उन्हें इस महीने की शुरुआत में अपने कैंसर के उपचार का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में पता चला कि उन्हें रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन भी है।
The king of football has left us but his legacy will never be forgotten.
RIP KING ??… pic.twitter.com/F55PrcM2Ud— Kylian Mbappé (@KMbappe) December 29, 2022
पढ़ें :- कभी यूपी में निवेश से कतराते थे उद्योगपति, आज 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव : CM योगी
फ्रांस के स्टार किलियन एम्बाप्पे ने लिखा- फुटबॉल के बादशाह हमें छोड़ गए हैं, लेकिन उनकी विरासत को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। RIP किंग। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व स्टार फुटबॉलर वेन रूनी ने लिखा- रेस्ट इन पीस लीजेंड। रॉबी फाउलर ने ट्वीट किया- महानतम खिलाड़ियों में से एक पेले रेस्ट इन पीस।