1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद लालू यादव का पहला वीडियो संदेश, कहा-शुक्रिया

किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद लालू यादव का पहला वीडियो संदेश, कहा-शुक्रिया

74 वर्षीय दिग्गज राजनेता की सोमवार को सफल किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य, जिनकी उम्र 40 के आसपास है, ने अपनी किडनी लालू यादव को दी। अब सफल ऑपरेशन के बाद लालू बातचीत भी कर रहे हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Lalu Yadav Kidney Transplant: सिंगापुर में 74 वर्षीय दिग्गज राजनेता की सोमवार को सफल किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई। इसके पहले कई जगहों पर उनके लिए पूजा की गई. हवन भी किया गया था. लाखों लोगों ने दुआएं कीं. अब उनकी बेटी और सांसद डॉक्टर मीसा भारती (Misa Bharti) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके पिता लालू प्रसाद यादव बोलते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो में लालू यादव ने कहा कि आप लोगों ने सब दुआ की. अब हम अच्छा फील कर रहे हैं.

पढ़ें :- एलपीजी गैस की किल्लत से आम जनता, पीजी और रेस्टोरेंट संचालक परेशान

राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने मंगलवार को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- “आप सब की दुआओं ने ही पापा का मनोबल बढ़ाया, उन्हें बेहतर महसूस करवाया! आज पापा ने आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद कहा है!” इसके पहले मीसा भारती लगातार ऑपरेशन को लेकर अपडेट देती रहीं. एक पोस्ट में उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा- “आईसीयू में पापा से कुछ देर के लिए मिलने की अनुमति मिली. परिवार में सभी पापा और रोहिणी की कुशलता के लिए चिंतित थे, इसीलिए ऑपरेशन के बाद पापा से मिलना बहुत ही भावुक करनेवाला पल था. पापा ने रोहिणी के कुशलता के बारे में पूछा. फिर धीरे धीरे बोलते हुए पुरानी बातें याद करने लगे.”

पढ़ें :- IPL 2026 का आगाज़, क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी हैं स्वस्थ

आपको बता दें कि, लालू यादव को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने ही किडनी दी है. सोशल मीडिया पर परिवार के ही सदस्यों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार लालू और रोहिणी दोनों स्वस्थ हैं और ऑपरेशन सफल हुई है. इधर, रोहिणी आचार्य की जमकर तारीफ भी हो रही है कि हर बाप को ऐसी बेटी मिले. लालू के ऑपरेशन की तैयारी कई दिनों से की जा रही थी. सिंगापुर में ऑपरेशन से पहले लालू परिवार के कई सदस्य वहां पहुंचे थे. राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती के अलावा कई और करीबी लोग भी सिंगापुर में मौजूद रहे.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com