Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदा में जिलाधिकारी कार्यालय के बगल में सरकारी दफ्तरों पर ताला, नहीं हुआ ध्वजारोहण

बांदा में जिलाधिकारी कार्यालय के बगल में सरकारी दफ्तरों पर ताला, नहीं हुआ ध्वजारोहण

By HO BUREAU 

Updated Date

बांदा में जिलाधिकारी कार्यालय के बगल में सरकारी दफ्तरों पर ताला, नहीं हुआ ध्वजारोहण

Banda : देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। सरकारी दफ्तरों से लेकर स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों तक तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जा रहा है, लेकिन बांदा में जिलाधिकारी कार्यालय के ठीक बगल बनी सरकारी विभागों की इमारतों का नजारा कुछ अलग ही दिखाई दिया। बांदा कचहरी परिसर में चकबंदी विभाग और डाक विभाग के उपकेंद्र के कार्यालय बने हुए हैं।

पढ़ें :- UP पुलिस के इतिहास में पहली बार...शहीद STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

दोनों ही सरकारी विभाग हैं और इन कार्यालयों की दूरी जिलाधिकारी कार्यालय से महज कुछ कदम की है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के दिन जब हर तरफ देशभक्ति का माहौल नजर आया, तब इन दोनों कार्यालयों के दरवाजों पर ताला लटका दिखाई दिया। न कार्यालय खुला और न ही यहां ध्वजारोहण होता नजर आया।

यह भी पढ़ें : संसद में अटका महिला आरक्षण कानून, लाल किले से PM मोदी की अपील- सभी दल मिलकर दूर करें अड़चन

‘सवाल सिर्फ कार्यालय बंद होने का नहीं, बल्कि…’

सवाल यह है कि जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया जा रहा है और अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रीय पर्व में शामिल हो रहे हैं तो कचहरी परिसर में मौजूद इन दोनों सरकारी कार्यालयों में आखिर ऐसी बेरुखी क्यों दिखाई दी? खास बात यह है कि ये दोनों कार्यालय जिलाधिकारी कार्यालय के बिल्कुल बगल में स्थित हैं। ऐसे में सवाल सिर्फ कार्यालय बंद होने का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पर्व के मौके पर सरकारी जिम्मेदारियों के पालन का भी है।

Disclaimer

पढ़ें :- मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, आत्महत्या की दी चेतावनी, पुलिस की कार्रवाई न होने से था नाराज

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

संदीप, संवाददाता, बांदा

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

 

पढ़ें :- प्रयागराज में सैन्य बैंड की शानदार प्रस्तुति, देशभक्ति के रंग में रंगा कोबरा ऑडिटोरियम
Advertisement