1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha : हंगामे पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा- तख्तियां लाने वाले नहीं होंगे कार्यवाही का हिस्सा

Lok Sabha : हंगामे पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा- तख्तियां लाने वाले नहीं होंगे कार्यवाही का हिस्सा

विपक्ष महंगाई और रसोई गैस और अन्य मुद्दे उठा रहा था। इसपर ओम बिरला ने सदस्यों को सदन की मर्यादा बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में सदस्यों का ये तौर-तरीका ठीक नहीं है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 25 जुलाई। सोमवार को सदन की कार्यवाही में बाधा डालने पर हंगामा कर रहे सदस्यों को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नारेबाजी करने और तख्तियां लेकर आने वाले सदस्यों को सदन की कार्यवाही का हिस्सा नहीं बनने दिया जाएगा।

पढ़ें :- दिल्ली में आज से शुरू हुआ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026, दुनियाभर की फिल्मों का होगा संगम

गौरतलब है कि लोकसभा की कार्यवाही सोमवार दोपहर 2 बजे शुरु हुई थी। कार्यवाही की शुरुआत में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पहले सदन की ओर से नीरज चोपड़ा को विश्व एथलिटिक चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

पढ़ें :- एलपीजी गैस की किल्लत से आम जनता, पीजी और रेस्टोरेंट संचालक परेशान

साथ ही ओम बिरला ने नए राष्ट्रपति के चयन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से देश में एक नई उर्जा का संचार और नया उल्लास पैदा हुआ है।

वहीं प्रश्नकाल शुरू होने पर विपक्ष के कई सदस्य तख्तियां लेकर सदन के बीचों बीच आ गए। विपक्ष महंगाई और रसोई गैस और अन्य मुद्दे उठा रहा था। इसपर ओम बिरला ने सदस्यों को सदन की मर्यादा बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में सदस्यों का ये तौर-तरीका ठीक नहीं है। सदन की कार्यवाही सुचारू चलने से लोगों को सदन पर विश्वास बढ़ेगा।

पढ़ें :- IPL 2026 का आगाज़, क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह

विपक्ष को तख्तियां और नारेबाजी का अधिकार केवल सदन के बाहर

तो थोड़े समय बाद एक बार फिर अध्यक्ष बिरला ने विपक्षी सदस्यों से आग्रह किया कि उनके मुद्दों पर प्रश्नकाल के बाद वो चर्चा कराने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता चाहती है कि सदन चले, लेकिन इस तरीके से सदन नहीं चल सकता। विपक्ष को अपनी बात रखने का प्रश्नकाल के बाद पूरा मौका मिलेगा। हंगामा जारी रहने पर अध्यक्ष ने कार्यवाही को 3 बजे तक स्थगित कर कहा कि अब विपक्ष को तख्तियां और नारेबाजी का अधिकार केवल सदन के बाहर होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com