विभूति खंड के पॉश इलाके में बने इस होटल के बेसमेंट में बीती शाम को अचानक आग लग गई। आग और धूएं की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।
Updated Date
लखनऊ, 13 अप्रैल। राजधानी के विभूतिखंड स्थित एक होटल में बुधवार की शाम को आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों ने आग को बुझाना शुरु कर दिया है।
विभूति खंड के पॉश इलाके में बने इस होटल के बेसमेंट में बीती शाम को अचानक आग लग गई। आग और धूएं की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। राहत की बात यह है कि होटल के सभी कर्मचारी सुरक्षित बताये जा रहे हैं। आग को बुझाने के लिए कई क्षेत्र की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने आग को बुझाने का प्रयास शुरु कर दिया है।
खबर लिखे जाने तक आग को बुझाने का प्रयास जारी है। होटल के अंदर भरे धूएं की वजह से आग को बुझाने में कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि होटल से सटे एक मीडिया संस्थान की खड़ी मोटर साइकिल जल गई है। अपनी जान बचाने के दौरान होटल से भागने में कई लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगों के फंसे होने की खबर है, जिसके लिए राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। सूचना पर स्थानीय थानों की फोर्स भी पहुंचकर आग बुझाने में फायर बिग्रेड कर्मियों की मदद कर रही है।
#Lucknow: विभूति खण्ड स्थित होटल सैवी ग्रैंड में लगी भीषण आग !#Fire #UttarPradesh #LucknowNews #Hotel #IndiaVoice pic.twitter.com/KZKgj4jUHE
— India Voice (@indiavoicenews) April 13, 2022
पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा