Lucknow news:उत्तर-प्रदेश के राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में स्थित प्रिंस मार्केट की चौथी मंजिल पर शार्टसर्किट से आग लग गई है,यह घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की है,इस हादसे के वक्त वहा कोचिंग सेंटर में कई छात्र मौजूद थे,इस घटना के बाद मौके पे दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां पहुंची है,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है,लेकिन अभी धुंए की वजह से फायर फइटर्स को सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं. अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है.
पढ़ें :- अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार, बोले- हम साधु-संत नहीं...सरकार बनाकर प्रदेश का विकास करना है
आग की सूचना मिलते ही तमाम आला अधिकारियों के साथ ही एम्बुलेंस की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि पता लगाया जा सके कि कोई अंदर फंसा तो नहीं है. मिल रही सूचना के मुताबिक जिस वक्त यह अग्निकांड हुआ उस वक्त कई छात्र कोचिंग में मौजूद थे. इसके अलावा प्रिंस मार्केट में कपड़ों की कई दुकानें भी हैं जहां ग्राहक और कर्मचारी मौजूद थे.
बताया जा रहा है कि एक आरओ कंपनी के दफ्तर से आग लगी और फिर उसने चौथी मंजिल, फिर तीसरी और दूसरी मंजिल को अपने चपेट में ले लिया. डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि अग्निकांड की सूचना मिलते ही हजरतगंज फायर स्टेशन से टीम मौके पर भेजी गई. एहतियातन एसडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया गया. बिल्डिंग में आग लगने के वक्त कोचिंग सेंटर चल रहे थे. बड़ी संख्या में छात्र भी मौजूद थे. जो लपटें उठते देख घबरा गए सभी छात्र सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतर आए. डीसीपी के मुताबिक करीब आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.