नई दिल्ली, 9 जुलाई 2022। यूपी समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का आज निधन हो गया है। साधना गुप्ता के निधन के बाद परिवार के सदस्य उनके पार्थिव शरीर हवाई जहाज से लखनऊ लेकर आ रहे हैं। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में साधना गुप्ता का इलाज चल रहा था। उनको फेफड़ों को संक्रमण की समस्या थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था।
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?
जानकारी के अनुसार साधना गुप्ता कुछ समय से बीमार चल रही थी, जिसकी वजह से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उनकी गंभीर हालात को देखते हुए अस्पताल में उनको आईसीयू में रखा गया था। दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। इस समय अस्पताल में उनके साथ मुलायम सिंह यादव भी मौजूद हैं। साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव हैं। प्रतीक की शादी अपर्णा यादव से हुई है। अपर्णा बीते चुनाव में सपा का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थी।