Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. मध्य प्रदेश की टीम ने मुबंई को हराकर रणजी ट्रॉफी को किया अपने नाम

मध्य प्रदेश की टीम ने मुबंई को हराकर रणजी ट्रॉफी को किया अपने नाम

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 26 जून 2022। Ranji Torphy 2022 – मध्य प्रदेश ने आज रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला गया। ये मैच मुंबई और मध्यप्रदेश की टीम के बीच हुआ। जिसमें मध्यप्रदेश की टीम ने पहली बार ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। मध्य प्रदेश ने की टीम ने इस मैच में मुबंई को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज की।

पढ़ें :- Vijay HazareTrophy जीतने पर CM ने हरियाणा क्रिकेट टीम को दी बधाई

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की टीम 1954-55 से ही रणजी ट्रॉफी में शामिल होती है। लेकिन इस बार की टीम ने करशिमाई पारी खेलते हुए मुंबई को फाइनल में हराकर 67 सालों बाद रणजी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

फाइनल मुकाबले में मुंबई ने पहले खेलने के बाद 374 रन बनाए थे। इसके जवाब में मध्य प्रदेश ने रजत पाटीदार 122, यश दुबे 133 और शुभम शर्मा के 116 रन की बदौलत 536 रन बनाए और 162 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। इसके बाद दूसरी पारी में मुंबई की टीम 269 रनों पर सिमट गई। इस तरह मध्य प्रदेश को 108 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उसने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मध्य प्रदेश के लिए पहली पारी में शतक लगाने वाले रजत पाटीदार ने दूसरी पारी में भी कमाल कर दिया। रजत ने दूसरी पारी में 29 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके निकले. इसके अलावा दूसरी पारी में हिमांशु मंत्री ने 37 और शुभम शर्मा ने 30 रन बनाए।

पढ़ें :- भारत को मिला एशियन गेम्स 2023 का 21वां गोल्ड
Advertisement