Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माफिया मुख्तार अंसारी के सांसद भाई अफजाल अंसारी की लखनऊ में करोड़ों की जमीन हुई कुर्क, पढ़ें

माफिया मुख्तार अंसारी के सांसद भाई अफजाल अंसारी की लखनऊ में करोड़ों की जमीन हुई कुर्क, पढ़ें

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी पर दर्ज मामलों में जहां लगातार मजबूत पैरवी हो रही है तो वहीं, उनके परिवार और करीबियों पर भी कार्रवाई जारी है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार, बोले- हम साधु-संत नहीं...सरकार बनाकर प्रदेश का विकास करना है

इसी क्रम में गाजीपुर से बसपा सांसद और मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी पर भी शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। गाजीपुर पुलिस ने मुनादी पिटवाकर लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र के डालीबाग स्थित दो प्लॉटों को कुर्क कर दिया। जब्त संपत्ति की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

गाजीपुर जिले डीएम के आदेश के बाद पुलिस शनिवार को सुबह लखनऊ पहुंची और कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह प्रॉपर्टी लखनऊ के बेहद पॉश इलाके डाली बाग में है। इस प्रॉपर्टी की कीमत 8 करोड़ की आंकी जा रही है।

कुछ महीने पहले इसी प्रॉपर्टी के बगल में एक आलीशान बंगला भी था जो मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम पर था, जिसे गाजीपुर पुलिस ने कुर्क किया था। अब उसी बंगले के बगल में यानी पड़ोस में एक खाली प्लॉट है, जिसकी कीमत आठ करोड़ बताई जा रही है वह प्रॉपर्टी कुर्क की गई है।

पढ़ें :- अपराधी कितना भी डीप फेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी
Advertisement