1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Maharashtra Political Crisis : संजय राउत का दावा- शिवसेना के संपर्क में शिंदे गुट के 10 विधायक, BJP को मामले से दूर रहने की सलाह

Maharashtra Political Crisis : संजय राउत का दावा- शिवसेना के संपर्क में शिंदे गुट के 10 विधायक, BJP को मामले से दूर रहने की सलाह

संजय राउत ने कहा कि भगोड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी नहीं है। विद्रोह में राज्य से भागे विधायकों की सुरक्षा के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मुंबई, 25 जून। शनिवार को महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच सत्तारूढ़ शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे गुट के 10 विधायक शिवसेना के संपर्क में हैं। इन विधायकों ने शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत की थी। राउत ने कहा कि बागी विधायकों को तुरंत मुंबई वापस आ जाना चाहिए।

पढ़ें :- ऑपरेशन शस्त्र: दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन के खिलाफ अभियान

फडणवीस शिवसेना के आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी ना करें- राउत

राज्यसभा सदस्य राउत ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम लेकर कहा कि वो शिवसेना के आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी ना करें। उन्होंने कहा कि फडणवीस उनके अच्छे मित्र हैं। उन्हें खुद अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखना चाहिए। राउत इससे पहले भी बीजेपी पर शिवसेना विधायकों को तोड़ने का आरोप लगा चुके हैं। राउत के आरोपों पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा था कि शिवसेना के मौजूदा राजनीतिक संकट के पीछे बीजेपी की कोई भूमिका नहीं है।

शिवसेना को कांग्रेस और राकांपा का समर्थन

संजय राउत ने कहा कि शिवसेना को कांग्रेस और राकांपा का समर्थन पहले से ही है। शुक्रवार देर रात जब शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बीच बैठक चल रही थी, उस समय गुवाहाटी के होटल में ठहरे 10 विधायकों ने फोन किया था और शिवसेना में ही रहने की बात कही थी। उन्होंने गुवाहाटी के होटल में ठहरे बागी विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग खुद को बाघ कहते हैं, वो बकरियों की तरह व्यवहार क्यों कर रहे हैं?। अगर उनमें हिम्मत है, मुंबई आएं और विधानसभा में बहुमत हासिल करें। मुख्यमंत्री ठाकरे के पीछे राकांपा और कांग्रेस मजबूती से खड़ी हैं, इसलिए जो विद्रोह कर रहे हैं उन्हें गुवाहाटी से यहां आकर बोलना चाहिए।

पढ़ें :- BREAKING: 6 फ़रवरी 2026 का हादसा - DJB के खोदे गड्ढे ने 25 वर्षीय युवक की ज़िंदगी छीन ली, लापरवाही पर विवाद तेज़

भगोड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी नहीं- राउत

वहीं एकनाथ शिंदे ने आरोप लगाया है कि गुवाहाटी में बागी विधायकों के परिवारों की सुरक्षा छीन ली गई है। उन्होंने ट्विटर पर एक पत्र शेयर कहा कि विधायकों के परिवारों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। इस बारे में पत्रकारों ने जब संजय राउत से पूछा तो उन्होंने कहा कि भगोड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी नहीं है। राउत ने कहा कि विद्रोह में राज्य से भागे विधायकों की सुरक्षा के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। जो विधायक राज्य से भाग गए हैं, उनकी सुरक्षा के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com