1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरी 42 यात्रियों से भरी बस, 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 36 की मौत

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरी 42 यात्रियों से भरी बस, 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 36 की मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा से दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आयी है। सोमवार सुबहयानी आज 8 बजे एक यात्री बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हैं।

By up bureau 

Updated Date

अल्मोड़ा : उत्तराखंड के अल्मोड़ा से दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आयी है। सोमवार सुबहयानी आज 8 बजे एक यात्री बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हैं। हादसा अल्मोड़ा में कूपी के पास हुआ। बस में 42 यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसे की वजह का पता नहीं चला है। बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिर गई।

पढ़ें :- UP News : पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल

कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने बताया, ‘बस नदी से करीब 10 फीट पहले पेड़ में फंसकर रुक गई। खाई में गिरने के दौरान झटके से कई यात्री खिड़कियों से बाहर जा गिरे।’ बस किनाथ से रामनगर जा रही थी।

बस में ज्यादातर स्थानीय लोग सवार थे

दिवाली की छुट्‌टी के बाद सोमवार को पहला वर्किंग डे था। इसलिए बस पूरी भरी हुई थी। ज्यादातर स्थानीय लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि बस गढ़वाल मोटर्स ओनर्स यूनियन लिमिटेड की थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि बस की हालत बेहद खराब थी।

जांच के आदेश, ARTO सस्पेंड

पढ़ें :- पहले अपराधियों को छूते ही सत्ता के गलियारों से आने लगते थे फोन : CM योगी

वही पूरे मामले पर CM पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए। पौड़ी और अल्मोड़ा के एआरटीओ प्रवर्तन को सस्पेंड कर दिया गया है।
घायलों को अभी रामनगर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहां से गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करके हल्द्वानी शिफ्ट किया जाएगा। कुछ घायलों को ऋषिकेश एम्स में भेजा गया है। वहीं, एक्सपर्ट डॉक्टरों की एक टीम भी हेलिकॉप्टर से रामनगर हॉस्पिटल भेजी गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com