Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आगरा-मथुरा हाईवे पर भारी मात्रा में गांजा बरामद

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आगरा-मथुरा हाईवे पर भारी मात्रा में गांजा बरामद

By HO BUREAU 

Updated Date

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आगरा-मथुरा हाईवे पर भारी मात्रा में गांजा बरामद

UP News : आगरा-मथुरा हाईवे पर नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन कुंतल गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजे की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक ट्रक और एक कार को भी कब्जे में लिया है। कार्रवाई रैपुरा जाट के पास की गई।जानकारी के अनुसार, पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी।

पढ़ें :- रंगदारी मांगने के आरोप में पत्रकार समेत चार के खिलाफ मुकदमा

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आगरा-मथुरा हाईवे पर रैपुरा जाट के समीप चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद होने से पुलिस टीम के भी होश उड़ गए। पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे का वजन करीब तीन कुंतल है। गांजे को तस्करी कर ले जाने के लिए ट्रक का इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि एक कार भी तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी मिली। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के जरिए पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : मथुरा में 17 अक्टूबर तक धारा 163 लागू, बिना अनुमति 5 या अधिक लोगों के जुटने पर रोक

पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई से तस्करी के नेटवर्क में हड़कंप मचा हुआ है।

पढ़ें :- जिन लोगों के इशारे पर वीडियो बना रहे, उन्हीं लोगों के समय के स्मारक हैं : CM योगी

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

Mohammad Farooq

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

 

पढ़ें :- मेरठ में सड़क पर बाइक स्टंट करता दिखा युवक, वीडियो वायरल
Advertisement