मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

ममता को झटकाः फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पश्चिम बंगाल में होगी रिलीज

Avnish

पश्चिम बंगाल में 'द केरल स्टोरी' के रिलीज पर बैन लगा दी गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट से फैसला आ गया है कि फिल्म को पश्चिम बंगाल में रिलीज किया जाएगा। इससे सीएम को झटका लगा है।

West bengal
शेयर करें

नई दिल्ली ।   ‘द केरल स्टोरी ‘ फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ तबसे सुर्खियों में बनीं हुई है। इस फिल्म को लेकर दो ध़ड़ हो चुके हैं। पहला धड़ा वह है जो इस फिल्म का सपोर्ट कर रहा है।

इस फिल्म को देखने के लिए सबसे अपील कर रहा है तो वहीं दूसरा धड़ा वो है जिसने फिल्म के बारे में कई बातें कहीं है। ऐसे में इस फिल्म को लेकर याचिका भी सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी। इसके बाद से कई सीन ऐसे है जिसपर कैंची चली थी।

द केरल स्टोरी जिसे बंगाल में बैन किया गया था, उसको लेकर याचिका दाखिल की गई थी और अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने इस बैन को हटा दिया है यानि की साफ है कि अब पश्चिम बंगाल में भी इस फिल्म को लोग देख सकेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि राज्य को यह अघिकार नहीं है कि पूरे राज्य में किसी फिल्म को बैन करे। किसी जिले में बैन कर सकते हैं पर किसी राज्य में नहीं कर सकते। आप जनता के विशेष अधिकारों का हनन नहीं कर सकते हैं।

टैग: west bengal
शेयर करें