दिल्ली नगर निगम में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. आम आदमी पार्टी में टिकट बंटवारे से पहले ही पार्टी में आतंरिक कलह सामने आने लगी है. पार्टी के पूर्व पार्षदों ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर साउथ एमसीडी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रेम चौहान के खिलाफ प्रदर्शन किया.
पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट
पूर्व पार्षदों ने प्रेम चौहान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मांग की है कि आगामी एमसीडी चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने पार्टी मुख्यालय पर काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आदिल अहमद खान ने उनसे मुलाकात की.
आदिल अहमद खान ने विरोध प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षदों से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने कहा कि असंतुष्ट कार्यकर्ताओं की बात को सुनी जाएगी साथ ही उसके बारे में विचार कर उसपर अमल किया जाएगा.