1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. यूक्रेन की स्थिति पर विदेश मंत्रालय की नजर, बनाया नियंत्रण कक्ष

यूक्रेन की स्थिति पर विदेश मंत्रालय की नजर, बनाया नियंत्रण कक्ष

रूस और यूक्रेन विवाद में यूक्रेन की स्थिति पर नजर रखने और सहायता प्रदान करने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक नियंत्रण कक्ष बनाया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 16 फरवरी। विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन की परिस्थितियों को देखते हुए एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है, जिसका मकसद जानकारी और सहायता प्रदान करना है।

पढ़ें :- विश्व गौरैया दिवस 2026: एक नन्ही चिड़िया को बचाने की बड़ी मुहिम

मंत्रालय ने इसके लिए एक टोल फ्री नंबर, तीन लैंडलाइन नंबर, एक फैक्स नंबर और एक ई-मेल आईडी जारी किया है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि इसके अतिरिक्त यूक्रेन में भारतीय दूतावास में 24 घंटे चलने वाली एक हेल्पलाइन भी तैयार की गई है।

नियंत्रण कक्ष के संपर्क सूत्र इस प्रकार हैं- 800118797 (टोल फ्री)। फोन नम्बर – 91 11 23012113, 91 11 23014104, 91 11 23017905। फैक्स नम्बर – 91 11 23088124। ईमेल पता-situationroom@mea.gov.in। यूक्रेन दूतावास से जुड़े संपर्क सूत्र इस प्रकार हैं- 24 घंटे सातों दिन चलने वाली हेल्पलाइन: 380 997300428, 380 997300483। ईमेल- cons1.kyiv@mea.gov.in। वेबसाइट – www.eoiukraine.gov.in।

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन से लगती सीमा पर रूस की ओर से बड़ी संख्या में सैन्य तैनाती से दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव का खतरा बना हुआ है। किसी प्रकार के मानवीय संकट की स्थिति को देखते हुए भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। वहां स्थित भारतीय दूतावास पहले ही अपने नागरिकों को थोड़े समय के लिए देश छोड़ने को कह चुका है।

पढ़ें :- अमेरिका-ईरान तनाव: मध्य पूर्व में बढ़ रहा संघर्ष, कई देशों में फैलते प्रभाव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com