Delhi : प्रिंस रहीम भारत दौरे पर हैं। ऐसे में PM मोदी और इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V के बीच गुरुवार को मुलाकात हुई। दोनों ने साझेदारी को मजबूत करने पर बात की। PM मोदी ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि ‘प्रिंस रहीम आगा खान V से मिलकर खुशी हुई। उनके पिता स्वर्गीय आगा खान चतुर्थ और विकास कार्यों में उनके अहम योगदान को याद किया।
पढ़ें :- कार्यक्रम में हंगामा, मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान, कहा - 'मोदी का बाप भी जाएगा'
उन्होंने कहा कि हमने हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, ग्रामीण विकास, और युवाओं व महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्रों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
Happy to meet His Highness Prince Rahim Aga Khan V. Fondly recalled his father, the late Aga Khan IV and his enduring contributions to development efforts.
Discussed ways to further strengthen our partnership with the Aga Khan Development Network in healthcare, agriculture,… pic.twitter.com/momsfAjgOi
— Narendra Modi (@narendramodi) September 10, 2026
पढ़ें :- गंगा के ऊपर राफेल की गर्जना, तिरंगे से रंगा आसमान; PM मोदी ने देखा वायुसेना का शौर्य
मुलाकात के बाद एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महामहिम प्रिंस रहीम आगा खान V से मिलकर खुशी हुई। आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (एकेडीएन) द्वारा सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रभावशाली कार्यों पर बात हुई। भारत और विदेशों में आगे के अवसरों पर चर्चा की। प्रिंस रहीम रागा बुधवार को भारत आए थे। 9 से 15 सितंबर तक भारत दौरे पर हैं।
2025 में प्रिंस रहीम को शिया इस्माइली मुसलमानों का 50वां वंशानुगत इमाम नियुक्त किया गया था। उनके पिता प्रिंस करीम अल-हुसैनी आगा खान चतुर्थ का निधन हो गया था। उसके बाद यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई। इमाम के रूप में यह उनका पहला भारत दौरा है। 35 से अधिक देशों में इस्माइली शिया समुदाय रहता है। माना जाता है कि इस्लामी समुदाय की आबादी 1.2 से 1.5 करोड़ है।
Disclaimer
पढ़ें :- 'बिहार के पूर्णिया का मखाना अब ग्रीस पहुंच रहा...', मन की बात में बोले PM मोदी, 'वोकल फॉर लोकल' का जिक्र
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।