Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. दिल्ली में मेगा प्लांटेशन ड्राइव तेज, 50 लाख से ज्यादा लगाए गए पौधे

दिल्ली में मेगा प्लांटेशन ड्राइव तेज, 50 लाख से ज्यादा लगाए गए पौधे

By HO BUREAU 

Updated Date

दिल्ली में मेगा प्लांटेशन ड्राइव तेज, 50 लाख से ज्यादा लगाए गए पौधे

Delhi : दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार का मेगा प्लांटेशन ड्राइव जारी है। सरकार ने 70 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने भी अभियान में हिस्सा लिया। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से निपटने और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

पढ़ें :- केजरीवाल सरकार ने सुगमय सहायक योजना का किया शुभारंभ

इसी अभियान के तहत पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने PBG ग्राउंड में पौधारोपण किया। सरकार का लक्ष्य दिल्ली में 70 लाख से अधिक पौधे लगाने का है।

अब तक 50 लाख पौधे लगाए गए

मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दिल्ली में मेगा प्लांटेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में अभियान के तहत अब तक 50 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं। इनमें करीब 15 लाख पौधे वन विभाग की ओर से लगाए गए हैं, जबकि बाकी विभिन्न सरकारी विभागों के माध्यम से लगाए जा रहे हैं।

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से पौधारोपण

पर्यावरण मंत्री के मुताबिक, पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन कराने के बाद साढ़े तीन लाख से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं। करीब 1.58 लाख लोगों ने सार्वजनिक स्तर पर पौधारोपण में हिस्सा लिया है। सरकार का कहना है कि अभियान में विभिन्न विभागों और बड़ी संख्या में आम लोगों की भागीदारी हो रही है।

जियो-टैगिंग से पौधों की निगरानी

सिरसा ने बताया कि लगाए जा रहे पौधों की जियो-टैगिंग और फोटो रिकॉर्डिंग की जा रही है। इन तस्वीरों को पर्यावरण विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, ताकि पौधा लगाने वाला व्यक्ति उसकी स्थिति देख सके। सरकार के मुताबिक, ज्यादातर पौधे सुरक्षित रहते हैं और उनकी निगरानी की व्यवस्था की जा रही है।

पढ़ें :- विधानसभा में ‘आप’ विधायकों की मांग, सिविल डिफेंस वालेंटियर्स की नौकरी बहाल करें LG

लोगों से अभियान में जुड़ने की अपील

दिल्ली सरकार का कहना है कि पौधारोपण के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। अभियान के जरिए दिल्लीवासियों से घरों से बाहर निकलकर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की जा रही है, ताकि राजधानी की हरियाली बढ़े और हवा को बेहतर बनाने में मदद मिले।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

अरविंद कुमार

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।   

पढ़ें :- हरियाणाः केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया
Advertisement