प्रयागराज। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। संगम नगरी प्रयागराज में भी पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। मुख्य कार्यक्रम सिविल लाइन्स स्थित पीवीआर में आयोजित किया गया। जिसमें प्रयागराज जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रक्तदान शिविर का भी उद्घाटन किया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना भी की।
पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का जीवन संघर्षों से बीता और आज उनके नेतृत्व में पूरी दुनिया के अंदर देश का मन और सम्मान बढा है। गरीब कल्याण की योजनाएं गांव के अंतिम के व्यक्ति तक पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि आज जहां पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं वहीं शाम को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा आशीर्वाद का दिया जलाया जाएगा।
लोग पीएम मोदी के जीवन में खुशहाली के लिए उन्हें शुभकामनाएं देंगे। पीएम मोदी इसी तरह देश की सेवा करते रहें और देश का मान सम्मान इसी तरह बना रहे। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से लगातार देश की जनता प्रधानमंत्री को आशीर्वाद दे रही है,लगातार चौथी बार, पांचवीं बार और छठवीं बार भी उन्हें देश की जनता इसी तरह आशीर्वाद देती रहेगी।
वहीं इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने सहयोगी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी उनकी पत्नी पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, बीजेपी महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी और फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य के साथ नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित हनुमान अंश फिल्म भी देखी। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 20 सितंबर तक अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को हनुमान अंश फिल्म दिखाएंगे।
पढ़ें :- झारखंड में कैंसर-डायबिटीज समेत गंभीर बीमारियों पर अब एक साथ होगा वार, इलाज के साथ जांच और रोकथाम पर जोर
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।